बच्चों के अधिकार की रक्षा में सहभागी बनेगा बाल मित्र न्यायालय

भभुआ स्थानीय व्यवहार न्यायालय भभुआ में शनिवार को बाल मित्र न्यायालय का उद्घाटन हुआ। बाल मित्र न्यायालय का उद्घाटन न्यायमूर्ति अनिल कुमार सिंहा न्यायाधीश पटना उच्च न्यायालय सह निरीक्षी न्यायाधीश कैमूर न्यायमंडल न्यायमूर्ति अंजनी कुमार शरण न्यायाधीश सह सदस्य किशोर न्यायालय अनुश्रवण समिति उच्च न्यायालय पटना न्यायमूर्ति प्रभात कुमार सिंह न्यायाधीश पटना उच्च न्यायालय ने किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 11:15 PM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 11:15 PM (IST)
बच्चों के अधिकार की रक्षा में सहभागी बनेगा बाल मित्र न्यायालय
बच्चों के अधिकार की रक्षा में सहभागी बनेगा बाल मित्र न्यायालय

भभुआ: स्थानीय व्यवहार न्यायालय भभुआ में शनिवार को बाल मित्र न्यायालय का उद्घाटन हुआ। बाल मित्र न्यायालय का उद्घाटन न्यायमूर्ति अनिल कुमार सिंहा न्यायाधीश पटना उच्च न्यायालय सह निरीक्षी न्यायाधीश कैमूर न्यायमंडल, न्यायमूर्ति अंजनी कुमार शरण न्यायाधीश सह सदस्य किशोर न्यायालय अनुश्रवण समिति उच्च न्यायालय पटना, न्यायमूर्ति प्रभात कुमार सिंह न्यायाधीश पटना उच्च न्यायालय ने किया। इसके अलावा पटना हाई कोर्ट के मुख्य न्यायमूर्ति संजय करोल व अन्य न्यायाधीश भी वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में जुड़े रहे। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्जवलित कर किया गया। कार्यक्रम में शामिल पटना से आए न्यायमूर्ति ने कहा कि कोरोना काल में कोर्ट ने वर्चुअल के माध्यम से मामलों की सुनवाई में काफी अच्छा काम किया। बाल मित्र न्यायालय बनने से एक विकास के लिए अच्छा कदम होगा। बच्चों के अधिकार की रक्षा में यह न्यायालय सहभागी बनेगा। अनिल कुमार सिंहा ने कहा कि बच्चों के संरक्षण में बेहतर काम होगा। बार एसोसिएशन की मांग पर जरूर विचार किया जाएगा। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष दिलीप सिंह ने कहा कि बार एसोसिएशन के लिए जमीन का अलॉट हुआ है। वर्तमान में बार एसोसिएशन के पास जगह कम है। बार के अध्यक्ष ने कई कोर्ट में जज के नहीं होने के मामले से भी अवगत कराया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला एवं सत्र न्यायाधीश संपूर्णानंद तिवारी व संचालन प्रथम श्रेणी दंडाधिकारी शिखा कुमारी ने किया। पटना से आए तीनों न्यायमूर्ति को डीएम एसपी सहित अन्य लोगों ने बुके, अंग वस्त्र देकर स्वागत किया। कार्यक्रम में सभी न्यायिक पदाधिकारियों के अलावा जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला, पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दिलीप सिंह, सचिव ओम प्रकाश, संयुक्त सचिव मंटू पांडेय, कमलेश तिवारी, सच्चिदानंद राय, अजित सिंह, शिव प्रकाश राय आदि अधिवक्ता के अलावा न्यायालय के कर्मी विनीत तिवारी, मो. मेराज, धीरज कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी