कोरोना संकट में परिवार नियोजन सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने का प्रयास

कैमूर कोरोना कल में बढ़ी संख्या में प्रवासियों का राज्य में आगमन हुआ है। इससे परिवार निय

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Aug 2020 04:34 PM (IST) Updated:Wed, 12 Aug 2020 04:34 PM (IST)
कोरोना संकट में परिवार नियोजन सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने का प्रयास
कोरोना संकट में परिवार नियोजन सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने का प्रयास

कैमूर : कोरोना कल में बढ़ी संख्या में प्रवासियों का राज्य में आगमन हुआ है। इससे परिवार नियोजन सेवाओं की पहुंच आम लोगों तक पहुंचाने की चुनौतियां भी बढ़ी है। इसके मद्देनजर परिवार नियोजन सेवाओं के पुन: नियमित करने एवं अस्थायी साधनों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने की दिशा में सरकार ने प्रयास तेज कर दी है। जिले में पुन: कंडोम की सप्लाई और इसका निशुल्क वितरण पूर्ववत शुरू की गई है। कंडोम का इस्तेमाल परिवार नियोजन के अन्य सभी स्थायी और अस्थायी साधनों में से सबसे सुलभ और सुरक्षित साधन है और इसके इस्तेमाल से यौन संक्रमित रोगों एवं एचआइवी-एड्स जैसे गंभीर रोगों से भी सुरक्षित रहा जा सकता है।

सभी आशा और एएनएम उपलव्ध करा रही निश्शुल्क कंडोम

कोरोना संकट काल के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग ने पत्र द्वारा निर्देश देकर सभी आशा और एएनएम को समुदाय में अस्थायी परिवार नियोजन साधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी है। ताकि समुदाय में इन साधनों की आसानी से उपलब्धता सुनिश्चित हो सके। कोरोना संक्रमण काल में सभी आशा और एएनएम अपने गृह भ्रमण के दौरान दोहरी भूमिका निभा रही है। एक तरफ वे जहां कोरोना संक्रमण के लिए सामुदायिक सर्वे और जागरूकता फैला रही हैं, वहीं दूसरी तरफ योग्य दंपतियों और घर वापस आए प्रवासी लाभार्थियों में कंडोम और दूसरे अस्थायी साधन जैसे गर्भ-निरोधक गोली (माला-एम एवं माला-एन) एवं इमरजेंसी कंट्रासेपटीव पिल्स का निशुल्क वितरण भी कर रही हैं। साथ हीं इच्छुक लाभार्थियों को परिवार नियोजन के अल्पवधि अस्थायी और स्थायी साधन अपनाने के लिए भी प्रेरित कर राज्य की जनसंख्या स्थिरीकरण के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

सभी सरकारी अस्पतालों में सुगमता से है उपलब्ध

सिविल सर्जन डॉ. अरुण कुमार तिवारी ने बताया कि मिशन परिवार विकास कार्यक्रम के अंतर्गत सदर अस्पताल समेत प्रत्येक प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर पहले से हीं कंडोम बॉक्स लगाए गए हैं, जिनमे पर्याप्त मात्रा में कंडोम हमेशा उपलब्ध रहते हैं ताकि यदि किसी कारणवश आशा या एएनएम के पास कंडोम उपलब्ध नहीं हो तो लोग वहां से कंडोम का पैकेट नि:शुल्क ले सकें। विभाग द्वारा 14 दिन क्वारंटाइन अवधि को पूरा कर घर वापस लौट रहे प्रवासियों में भी निशुल्क कंडोम का वितरण किया जा रहा है। इसके अलावा भी अस्पतालों में महिला एवं पुरुष नसबंदी, प्रसव के बाद महिला नसबंदी, गर्भपात के बाद महिला नसबंदी एवं कॉपर टी, अंतरा - छाया जैसे स्थायी- अस्थायी साधन और परिवार नियोजन संबंधित सही जानकारी देने के लिए परिवार नियोजन काउंसलर आसानी से उपलव्ध हैं। संक्रमण को ध्यान में रखते हुये टोल फ्री नंबर( 104) की शुरुआत कर समुदाय को लगातार परिवार नियोजन के लिए जागरूक किया जा रहा है।

कंडोम के इस्तेमाल से होने वाले फायदे

अनचाहे गर्भ से छुटकारा

जनसंख्या स्थिरीकरण में सहयोगी

एचआईवी-एड्स के खतरे से बचाव

अन्य यौन संक्रामक रोगों से बचाव

chat bot
आपका साथी