सात निश्चय योजना में राशि ट्रांसफर नहीं किए जाने से कार्य बाधित

मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी सात निश्चय योजना मुखिया की मनमानी से दम तोड़ती नजर आ रही है। ग्राम पंचायत पाढी में वार्ड संख्या 3 एवं 4 में मुखिया द्वारा वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंधन समिति के खाते में सात निश्चय योजना की राशि ट्रांसफर नहीं किए जाने से कार्य बाधित है एवं ग्रामीण गंदे पानी एवं कीचड़ से होकर आने- जाने को मजबूर हैं। वार्ड सदस्य उत्तमा देवी एवं विदु प्रसाद गोंड ने मुखिया पर आरोप लगाया कि मुखिया जानबूझ कर राशि खाते में नहीं डाल रहे हैं। वार्ड सदस्यों ने कहा कि मुखिया के द्वारा वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंधन समिति में राशि नहीं ट्रांसफर नहीं किए जाने से मुख्यमंत्री ग्रामीण गली नली पक्कीकरण योजना का कार्य शुरू नहीं हो सका है। व

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 05:49 PM (IST) Updated:Tue, 29 Sep 2020 05:13 AM (IST)
सात निश्चय योजना में राशि ट्रांसफर 
नहीं किए जाने से कार्य बाधित
सात निश्चय योजना में राशि ट्रांसफर नहीं किए जाने से कार्य बाधित

कैमूर। मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी सात निश्चय योजना मुखिया की मनमानी से दम तोड़ती नजर आ रही है। ग्राम पंचायत पाढी में वार्ड संख्या 3 एवं 4 में मुखिया द्वारा वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंधन समिति के खाते में सात निश्चय योजना की राशि ट्रांसफर नहीं किए जाने से कार्य बाधित है एवं ग्रामीण गंदे पानी एवं कीचड़ से होकर आने- जाने को मजबूर हैं। वार्ड सदस्य उत्तमा देवी एवं विदु प्रसाद गोंड ने मुखिया पर आरोप लगाया कि मुखिया जानबूझ कर राशि खाते में नहीं डाल रहे हैं। वार्ड सदस्यों ने कहा कि मुखिया के द्वारा वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंधन समिति में राशि नहीं ट्रांसफर नहीं किए जाने से मुख्यमंत्री ग्रामीण गली नली पक्कीकरण योजना का कार्य शुरू नहीं हो सका है। वार्ड सदस्य ने बीडीओ से लिखित शिकायत कर हस्तक्षेप करने की मांग की है। बीडीओ को दिए आवेदन में मुखिया पर जानबूझ कर राशि नहीं देने का गंभीर आरोप लगाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत पाढी के वार्ड संख्या 3 एवं 4 में प्रखंड विकास पदाधिकारी के आदेशानुसार दिनांक 11.09.20 को मुख्यमंत्री ग्रामीण गली नली पक्कीकरण योजना शुरू करना था। वार्ड संख्या 3 में 6 लाख 15 हजार 600 रुपये एवं वार्ड संख्या 4 में 11 लाख 19 हजार आठ सौ रुपये प्राक्कलन बनाया गया है। योजना को पूरा करने के लिए दोनों योजनाओं की स्वीकृति मिल चुकी है। राशि का भी आवंटन कर दिया गया है। लेकिन योजना शुरू नहीं हो रही है। वार्ड सदस्यों का कहना है कि मुखिया जानबूझकर राशि खाते में ट्रांसफर नहीं कर रहे हैं। वार्ड सदस्यों ने कहा कि मुखिया से राशि मिलने का इंतजार करते करते 17 दिन हो गया है। इस संबंध में बीडीओ रवि रन्जन ने कहा कि वार्ड सदस्यों के आवेदन पर नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी।

chat bot
आपका साथी