एक शराब धंधेबाज सहित तीन गए जेल

थाना क्षेत्र के तीन अलग अलग जगहों से पुलिस ने छापेमारी कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 04:38 PM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 04:38 PM (IST)
एक शराब धंधेबाज
सहित तीन गए जेल
एक शराब धंधेबाज सहित तीन गए जेल

कैमूर। थाना क्षेत्र के तीन अलग अलग जगहों से पुलिस ने छापेमारी कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों लोगों से पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया। जिसमें एक गोड़सरा गांव से 32 बोतल शराब के साथ राजेश चौधरी को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। गुप्त सूचना पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। वहीं दूसरी तरफ बड़ौरा से लक्ष्मण सिंह व बंदीपुर से तेजू सिंह यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। इस आशय की जानकारी थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि ये दोनों लोग पर पुराने केस का वारंट निर्गत था।

chat bot
आपका साथी