कैमूर में मनरेगा से लगाए जाएंगे 3.60 लाख पौधे

जिले में पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिए पर्यावरण संरक्षण की कवायद मनरेगा योजना के तहत प्रारंभ कर दी गई है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 10 May 2021 05:03 PM (IST) Updated:Mon, 10 May 2021 05:03 PM (IST)
कैमूर में मनरेगा से लगाए जाएंगे 3.60 लाख पौधे
कैमूर में मनरेगा से लगाए जाएंगे 3.60 लाख पौधे

कैमूर। जिले में पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिए पर्यावरण संरक्षण की कवायद मनरेगा योजना के तहत प्रारंभ कर दी गई है। मनरेगा योजना के तहत कैमूर में निजी व सरकारी भूमि पर पौधारोपण किया जाएगा। इसके लिए इस वित्तीय वर्ष में जिले के सभी प्रखंड क्षेत्रों के अंतर्गत तीन लाख 60 हजार पौधों को लगाया जाएगा। इससे जिले वासियों को दोहरा फायदा होगा। पर्यावरण संरक्षण के साथ पेड़ों से मिलने वाले फलों की बिक्री कर आर्थिक रूप से स्वावलंबी भी बन सकेंगे। इस योजना के तहत जो लोग अपनी निजी भूमि पर पौधारोपण करना चाहेंगे उन्हें निशुल्क पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे। किसान अपनी भूमि पर फलदार व लकड़ी देने वाले पौधों को लगा सकेंगे। मनरेगा योजना के अंतर्गत प्रखंड वार पौधारोपण किए जाने का लक्ष्य भी निर्धारित कर लिया गया है। इस संबंध में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा संदीप कुमार ने बताया कि इस वित्तीय वर्ष में जिले के सभी प्रखंड क्षेत्रों के अंतर्गत फलदार पौधों के अलावा अन्य पौधों को रोपित किए जाने का लक्ष्य निर्धारित कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि निजी भूमि पर दो सौ पौधों की देखभाल के लिए एक वन पोषक को आठ दिन का रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। जिन्हें प्रत्येक दिन के लिए 198 रुपए पारिश्रमिक के रूप में भुगतान किया जाएगा। जबकि सरकारी भूमि पर सौ प्रति पौधों की देखभाल के लिए एक वन पोषक को आठ दिन का रोजगार दिया जाएगा। उन्हें भी 198 की दर से ही पारिश्रमिक का भुगतान होगा। बता दें कि मनरेगा योजना के अंतर्गत विभिन्न परियोजनाओं में कोरोना काल में जॉब कार्ड धारियों को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। मनरेगा योजना के अंतर्गत अन्य प्रदेशों से आने वाले प्रवासी श्रमिकों को भी रोजगार दिया जा रहा है। इसमें महिला व पुरुष दोनों प्रवासी शामिल है।

जिले में प्रखंडवार इस प्रकार होगा पौधारोपण

भभुआ- 57600

भगवानपुर- 24000

चैनपुर- 43200

चांद- 33600

दुर्गावती- 30800

कुदरा- 36000

मोहनिया- 48600

नुआंव- 26400

रामगढ़- 33600

रामपुर- 26200

chat bot
आपका साथी