कैमूर जिले में दिन के एक बजे तक 34.76 फीसद मतदान

कैमूर जिले में दिन के एक बजे तक 34.76 फीसद मतदान हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Oct 2020 01:46 PM (IST) Updated:Wed, 28 Oct 2020 01:46 PM (IST)
कैमूर जिले में दिन के एक बजे तक 34.76 फीसद मतदान
कैमूर जिले में दिन के एक बजे तक 34.76 फीसद मतदान

कैमूर। कैमूर जिले में दिन के एक बजे तक 34.76 फीसद मतदान हुआ। रामगढ़ विधान सभा क्षेत्र में 34.50 फीसद, मोहनियां में 32 फीसद, भभुआ में 30.50 फीसद व चैनपुर में 41 फीसद मैदान हुआ। 11 बजे तक भभुआ में सबसे कम मतदान

कैमूर जिले में दिन के 11 बजे तक 16.98 फीसद मतदान हुआ। रामगढ़ विधान सभा क्षेत्र में 21 फीसद, मोहनियां में 16 फीसद, भभुआ में 15 फीसद व चैनपुर में 16 फीसद मैदान हुआ।

लोकतंत्र के महापर्व को लेकर ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में मतदान को लेकर उत्साह दिखा। चार विधान सभा क्षेत्र में प्रथम चरण हो रहे मतदान में पुरुषों से आगे महिलाएं दिखीं। सभी मतदान केंद्रों पर महिलाओं की भागीदारी अच्छी दिख रही है। निर्धारित समय के साथ महिलाएं घर का काम छोड़ पहले मतदान केंद्र पर पहुंची। इसके चलते महिलाओं की संख्या अधिक दिखी।

सात बजे मतदान शुरू होते ही बूथ पर मतदाताओं की कतार लग गई। महिला व पुरुष मतदाता के लिए अलग-अलग लाइन था। सभी मतदान केंद्रों पर सैनिटाइज करने व थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था थी। इसके लिए महिला कर्मी व पुरुष कर्मी ड्यूटी पर तैनात थे। सभी को मुस्तैदी के साथ थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही थी। सभी मतदान केंद्र पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध है। रामगढ़ विस में में नौ बजे तक सबसे कम मतदान

जिला नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार कैमूर जिले में चारों विधानसभा क्षेत्र में नौ बजे तक रामगढ़ में सबस कम मतदान हुआ।

कैमूर जिले में चारों विधानसभा क्षेत्र मे नौ बजे तेक 3.9 फीसद मतदान हुआ। रामगढ़ में 3.50, मोहनियां में 4.33, भभुआ में 4 फीसद व चैनपुर में 3.80 फीसद मतदान हुआ। नियंत्रण कक्ष के अधिकारी ने बताया कि आठ बजे के बाद मतदान का फीसद धीरे- धीरे बढ़ रहा है।

----------

chat bot
आपका साथी