जिले के चारों विधानसभा में 33 जगहों पर ईवीएम में आई खराबी

बुधवार को प्रथम चरण के अंतर्गत जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र में निर्धारित समय सात बजे से मतदान शुरू हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Oct 2020 02:22 PM (IST) Updated:Wed, 28 Oct 2020 02:22 PM (IST)
जिले के चारों विधानसभा में 33 
जगहों पर ईवीएम में आई खराबी
जिले के चारों विधानसभा में 33 जगहों पर ईवीएम में आई खराबी

कैमूर। बुधवार को प्रथम चरण के अंतर्गत जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र में निर्धारित समय सात बजे से मतदान शुरू हुआ। लेकिन मतदान शुरू होते ही 33 जगहों पर ईवीएम में खराबी आने की जानकारी जिला नियंत्रण कक्ष को मिली। इसके चलते उक्त मतदान केंद्रों पर कुछ देर के लिए मतदान बाधित रहा। लेकिन कुछ देर बाद मास्टर ट्रेनर व बेल के इंजीनियरों द्वारा मशीन को बदल कर मतदान शुरू करा दिया गया।

जिला नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार 203 रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में दस मतदान केंद्रों पर वीवीपैट में खराब आई। वहीं 204 भभुआ विधानसभा क्षेत्र में एक मतदान केंद्र पर बीयू, दो केंद्र पर सीयू व चार मतदान केंद्र पर वीवी पैट में खराबी आई। 205 भभुआ विधानसभा क्षेत्र में दो मतदान केंद्रों पर सीयू और नौ मतदान केंद्रों पर वीवी पैट में खराबी आई। वहीं 206 चैनपुर विधानसभा क्षेत्र में तीन मतदान केंद्रों पर बीयू, सात मतदान केंद्रों पर सीयू और पांच मतदान केंद्रों पर वीवी पैट में खराबी आई। इस तरह चारों विधान सभा क्षेत्र में कुल 28 मतदान केंद्रों पर वीवी पैट, 11 जगहों पर सीयू और चार जगहों पर बीयू में खराबी आने की जानकारी मिली।

जानकारी मिलने के बाद जिला प्रशासन की पहल पर सभी जगहों पर मशीनों को बदल कर मतदान कार्य शुरू कराया गया। इसके अलावा कहीं से मशीन में खराबी आने की जानकारी नहीं मिली। सभी मतदान केंद्रों पर निर्धारित समय पर मतदान शुरू हो गया। जहां मशीनों में खराबी आई वहां लगभग 30 घंटा के लिए मतदान कार्य बाधित रहा। लेकिन मशीनों के बदलने के बाद तत्काल मतदान शुरू करा दिया गया।

chat bot
आपका साथी