कैमूर में हेलमेट जांच में अब तक 29.80 लाख वसूला गया जुर्माना

परिवहन विभाग लगातार जुर्माना वसूलने का काम कर रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 21 Aug 2021 11:14 PM (IST) Updated:Sat, 21 Aug 2021 11:14 PM (IST)
कैमूर में हेलमेट जांच में अब तक 29.80  लाख वसूला गया जुर्माना
कैमूर में हेलमेट जांच में अब तक 29.80 लाख वसूला गया जुर्माना

कैमूर। परिवहन विभाग लगातार जुर्माना वसूलने का काम कर रहा है। इसी क्रम में भभुआ अनुमंडल में 2019 में 69 प्रतिशत हेलमेट सुरक्षा जबकि मोहनियां में 61 प्रतिशत कवर किया गया। वहीं 2020 महीने में 72 प्रतिशत हेलमेट तथा मोहनियां में 69 प्रतिशत हेलमेट कवर किया गया। इस वित्तीय वर्ष 2021-22 में 82 फीसद हेलमेट कवर किया गया, वहीं जबकि मोहनियां में 82 प्रतिशत हेलमेट कवर किया गया। इस वित्तीय वर्ष में भभुआ अनुमंडल में 1587 वाहनों से 15,87,000 रुपये जुर्माना वसूला गया। जबकि मोहनियां में 1393 वाहनों से 13,93,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया है। इस तरह इस वित्तीय वर्ष में भभुआ व मोहनियां अनुमंडल को मिलाकर कुल 2980 वाहनों से 29.80 लाख रुपये वसूला गया। जिला परिवहन पदाधिकारी राम बाबू ने बताया कि अभी लगातार वाहनों की जांच चल रही है। इसी क्रम में जुर्माना की राशि भी वसूली जा रही है।

हेलमेट व सीट बेल्ट की जांच में 21 हजार रुपये का वसूला गया जुर्माना

संवाद सहयोगी,भभुआ: सदर थाना के पास शनिवार को हेलमेट व सीट बेल्ट की जांच परिवहन विभाग की ओर से किया गया। जहां करीब 21 वाहनों से 21 हजार रुपये जुर्माना की राशि वसूली गई। जिला परिवहन पदाधिकारी राम बाबू ने बताया कि शनिवार को हेलमेट व सीट बेल्ट की जांच थाना के पास शुरू की गई। जिसमें बाइक व अन्य वाहनों को पकड़ा गया। 21 वाहनों से 21 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।

डीटीओ ने बताया कि लगातार वाहनों का जांच अभियान चल रहा है। हेलमेट व प्रदूषण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। नगर सहित जिले में प्रदूषण जांच भी चलाया जा रहा है। शनिवार को भी वाहनों की जांच की गई। चलंत प्रदूषण जांच वाहन से वाहनों की जांच की गई। जांच के बाद वाहन चालकों को प्रदूषण जांच का प्रमाण पत्र दिया गया।

बता दें कि परिवहन विभाग के साथ साथ यातायात पुलिस के अलावा थाना क्षेत्र की पुलिस भी वाहन जांच अभियान चला रही है। जिसमें हेलमेट नहीं लगाने, प्रदूषण जांच का प्रमाण पत्र नहीं होने , लाइसेंस नहीं होने व वाहन का कागजात नहीं होने पर जुर्माना की राशि वसूला जाता है।

chat bot
आपका साथी