पांच दिनों में 102 दुकानों को प्रशासन ने किया सील

जिले में पांच से 15 मई तक के लिए लॉकडाउन लगा हुआ है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 May 2021 04:48 PM (IST) Updated:Tue, 11 May 2021 05:15 PM (IST)
पांच दिनों में 102 दुकानों  को प्रशासन ने किया सील
पांच दिनों में 102 दुकानों को प्रशासन ने किया सील

कैमूर। जिले में पांच से 15 मई तक के लिए लॉकडाउन लगा हुआ है। लॉकडाउन के लगने के बाद आवश्यक सेवाओं की दुकानों को सुबह सात बजे से 11 बजे तक खोलने की छूट दी गई। इसके अलावा अन्य दुकानों को बंद रखने का निर्देश दिया गया था। इसी बीच लॉकडाउन का उल्लंघन करने के मामले में प्रशासन ने अब तक करीब 102 दुकानों को सील कर दिया है। पिछली बार भी कोरोना को लेकर हुए लॉकडाउन में इतने बड़े पैमाने पर दुकानों को सील नहीं किया गया था। पिछले बार के लॉकडाउन में जिले में करीब 25 - 30 दुकानों को सील किया गया था। लेकिन इस बार महज पांच दिनों में यानी पांच मई से 10 मई के बीच में कुल 102 दुकानों को प्रशासन ने सील कर दिया है। सील की गई दुकानों में कपड़ा की दुकानें, ज्वेलरी की दुकानें, सैलून, इलेक्ट्रिक आदि की दुकानें है। जानकारी के मुताबिक भभुआ अनुमंडल की 86 दुकानों को प्रशासन ने सील किया है। जबकि मोहनियां अनुमंडल में अब तक 16 दुकानों को सील किया गया है। सील की गई दुकानों को लॉकडाउन की अवधि तक तथा जिलाधिकारी के अगले आदेश बंद रखा जाएगा। बता दें कि कोरोना के कारण सब्जी, फल, दूध, गैस संबंधित जरूरी सेवाओं की ही दुकानें खोलने का निर्देश है। जबकि इसी बीच गैर जरूरी दुकानों को भी खोला गया। मामले में प्रशासन ने पहुंच कर दुकानों को सील किया। कोरोना को लेकर जारी गाइडलाइन के उल्लंघन के मामले में दुकानों को सील किया गया।

chat bot
आपका साथी