गार्ड बॉक्स हटाने का भारतीय मजदूर संघ ने किया विरोध

जमुई। दानापुर रेल मंडल में गार्ड बॉक्स हटाते हुए ट्रॉली बैग के सहारे कार्य कराने के आदेश को भारतीय रेल मजदूर संघ ने विरोध करते हुए असहमति जताई है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Oct 2020 05:53 PM (IST) Updated:Tue, 20 Oct 2020 05:53 PM (IST)
गार्ड बॉक्स हटाने का भारतीय मजदूर संघ ने किया विरोध
गार्ड बॉक्स हटाने का भारतीय मजदूर संघ ने किया विरोध

जमुई। दानापुर रेल मंडल में गार्ड बॉक्स हटाते हुए ट्रॉली बैग के सहारे कार्य कराने के आदेश को भारतीय रेल मजदूर संघ ने विरोध करते हुए असहमति जताई है। इस मामले में भारतीय मजदूर संघ ने आठ सूत्री एक मांग पत्र रेल प्रबंधक दानापुर को देकर पूर्ण विचार करने की अपील की है।

संघ के मंडल मंत्री आर उपाध्याय ने कहा कि सामान्य नियम के तहत पूरे भारतीय रेल में एक साथ नियम लागू हो या गार्ड के ब्रेकवैन में संरक्षा और सुरक्षा के तहत सारा समग्री विस्थापित किया जाय। हाजीपुर मुख्यालय के अधीन पांच मंडल आता है। पांचों मंडल में एक साथ लागू हो। आखिर दानापुर मंडल से भेदभाव क्यों, अपने कार्य के दौरान गार्ड ब्रेकवैन में अकेला होता है। गाड़ी में एसीपी या असामान्य परिस्थिति में गार्ड गाड़ी से उतरकर रात के समय हो या दिन में बनाने या देखने जाता है। उस समय चोर उचक्का चाकु या किसी धारदार धातु से प्रहार कर सकता है। गार्ड मानसिक तनाव एवं किसी अप्रिय घटना भी हो सकता है। गार्ड को अपना व्यक्तिगत सामान भी होता है। खासकर बरसात एवं जाड़े में इस हालात में ट्रॉली-बैग से कार्य करना मुश्किल है। रेल प्रशासन पोर्टर हटाते हुए रोजगार खत्म करने का कार्य कर रही है। जिसका भारतीय रेल मजदूर सं निदा करती है। मुगलसराय, सोनपुर, समस्तीपुर, धनबाद मंडल के गार्ड पटना जंक्शन में बक्सा से कार्य होगा तो दानापुर मंडल को कैसा लगेगा। मुगलसराय, सोनपुर, समस्तीपुर, धनबाद के गार्ड को आने पर पटना जक्शन में बक्सा पोर्टर के द्वारा ही उतारा जाएगा और चढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारतीय रेल मजदूर संघ ने दानापुर मंडल के प्रबंधक से गार्ड की कठिनाई को देखते हुए जो आदेश पारित किया गया है उसे तत्काल प्रभाव से स्थगित करने की मांग की है।

chat bot
आपका साथी