तीन दिन से पुलिस हिरासत में है आधा दर्जन महिलाएं

जमुई। सदर प्रखंड के बुकार गांव की आधा दर्जन महिलाएं तीन दिनों से पुलिस हिरासत में हैं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 Aug 2020 07:43 PM (IST) Updated:Wed, 12 Aug 2020 06:08 AM (IST)
तीन दिन से पुलिस हिरासत में है आधा दर्जन महिलाएं
तीन दिन से पुलिस हिरासत में है आधा दर्जन महिलाएं

जमुई। सदर प्रखंड के बुकार गांव की आधा दर्जन महिलाएं तीन दिनों से पुलिस हिरासत में हैं। पुलिस के मुताबिक उन महिलाओं को पूछताछ के लिए लाया गया है, लेकिन 72 घंटे से भी ज्यादा वक्त बीत जाने के बाद नहीं छोड़े जाने से तरह-तरह के सवाल उठने शुरू हो गए हैं। कई लोगों का मानना है कि यहां पुलिस द्वारा ज्यादती की जा रही है।

बताया जाता है कि इलाज करा कर वापस लौटने के क्रम में मायके में रुकी रूबी देवी को उसकी बड़ी कीमत चुकानी पड़ी है। उसके साथ पति मुकेश रावत को भी हिरासत में ले लिया गया है। जमुई सदर प्रखंड के उप प्रमुख पवन सिंह रावत ने बताया कि गिद्धौर थाना क्षेत्र के मौरा गांव निवासी मुकेश रावत पत्नी का इलाज कराने डॉ. नीरज साह के क्लीनिक पर छह अगस्त को आए थे। डॉक्टर ने गले में गिल्टी का ऑपरेशन करने की बात कही थी। लौटने के क्रम में रूबी अपने मायके में लोगों से मिल लेने की जिद कर दी। अब पति पत्नी को खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। बताते चलें कि राम जन्म भूमि पूजन के उपरांत पांच अगस्त की शाम जुलूस को लेकर दो पक्ष के बीच पत्थरबाजी से विवाद उत्पन्न हुआ था। उक्त विवाद में एक युवक की जान चली गई तथा आधा दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गए थे।

------

कोट

सदर थाना क्षेत्र के बुकार गांव में दो पक्ष के विवाद में इबरान की हुई हत्या मामले में एक दर्जन लोगों की गिरफ्तारी हुई है। जिनसे पूछताछ की जा रही है।

राम पुकार सिंह, एसडीपीओ, जमुई।

chat bot
आपका साथी