खाना बनाने के दौरान महिला झुलसी

जमुई। चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के दोभान गांव में सोमवार की सुबह खाना बनाने के दौरान मु. अनवर की पत्नी कसीदा खातून झुलस गई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 Aug 2020 06:08 PM (IST) Updated:Mon, 03 Aug 2020 06:08 PM (IST)
खाना बनाने के दौरान महिला झुलसी
खाना बनाने के दौरान महिला झुलसी

जमुई। चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के दोभान गांव में सोमवार की सुबह खाना बनाने के दौरान मु. अनवर की पत्नी कसीदा खातून झुलस गई। जिसे गंभीर अवस्था में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉ. मनीषी आनंत ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया।

स्वजनों ने बताया कि महिला गैस चूल्हा पर घर में खाना बना रही थी। इसी दौरान गैस लीक करने लगा और आग महिला की साड़ी में पकड़ लिया। जब तक महिला की नजर आग पर पड़ती तब तक आग पूरी साड़ी को अपनी चपेट में ले चुका था। महिला के चिल्लाने के बाद किसी तरह परिवार वालों द्वारा आग पर काबू पाया गया और महिला को सदर अस्पताल लाया। डॉ. मनीषी आनंत ने बताया कि महिला का शरीर 60 फीसद जल चुका है। फिलहाल खतरे से बाहर है।

chat bot
आपका साथी