महिला की हुई मौत, गलत दवा खाने की जताई आशंका

जमुई। थाना क्षेत्र के बल्लापांडे गांव में 40 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मायके वालों ने गलत दवा खा लेने मौत होने की बात कही है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 26 Sep 2020 05:21 PM (IST) Updated:Sat, 26 Sep 2020 05:21 PM (IST)
महिला की हुई मौत, गलत दवा खाने की जताई आशंका
महिला की हुई मौत, गलत दवा खाने की जताई आशंका

जमुई। थाना क्षेत्र के बल्लापांडे गांव में 40 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मायके वालों ने गलत दवा खा लेने मौत होने की बात कही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जमुई भेज दिया गया हैं।

बताया जाता है कि गांव के अयोधी मंडल की पत्नी बॉबी देवी विगत कई माह से बीमार चल रही थी। 24 सितंबर को घर में कोई नहीं था और महिला ने बिना किसी से पूछे दवा खा ली। रात में तबीयत बिगड़ने पर उसकी मौत हो गई। 25 सितंबर की सुबह अयोधी मंडल ने सुसराल केंदूआलेवार में पत्नी के चाचा गणेश मंडल एवं भाई शिवकुमार मंडल को घटना की सूचना दी। सूचना पर स्वजन बल्लापांडे पहुंचे और घटना की सूचना झाझा पुलिस को दी। मृतका के चाचा एवं भाई ने सुसराल वालों पर कोई आरोप नहीं लगाया है। मृतका महिला को दो पुत्र 16 साल का परशुराम मंडल एवं 12 साल का मंटू मंडल है। थानाध्यक्ष श्रीकांत कुमार ने बताया कि मायके वाले शव का पोस्टमार्टम तक नहीं कराना चाहते थे। उन्होंने किसी प्रकार की कोई आपत्ति दर्ज नहीं कराई है। इस मामले में यूडी केस दर्ज किया जायेगा।

chat bot
आपका साथी