जलजमाव से निजात दिलाने के लिए डीएम से लगाई गुहार

जमुई। जलजमाव से निजात दिलाने को लेकर डीएम से गुहार लगाने न्यू टोला बिहारी की महिलाएं समाहरणालय पहुंच गई। महिलाएं जिला प्रशासन को आवेदन दे जलजमाव से मुक्ति दिलाने का मांग की।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 26 Sep 2020 06:41 PM (IST) Updated:Sat, 26 Sep 2020 06:41 PM (IST)
जलजमाव से निजात दिलाने के लिए डीएम से लगाई गुहार
जलजमाव से निजात दिलाने के लिए डीएम से लगाई गुहार

जमुई। जलजमाव से निजात दिलाने को लेकर डीएम से गुहार लगाने न्यू टोला बिहारी की महिलाएं समाहरणालय पहुंच गई। महिलाएं जिला प्रशासन को आवेदन दे जलजमाव से मुक्ति दिलाने का मांग की। महिलाओं का कहना था कि वार्ड संख्या 6 न्यू टोला बिहारी मुहल्ले में लोग बरसात के मौसम में करीब पांच वर्षों से अत्यधिक जलजमाव की समस्या से जूझ रहे हैं।

स्थानीय लोगों को घरों से निकलने में अब डर लगने लगा है। कई बार नप अधिकारी व वार्ड पार्षद को इस गंभीर समस्या से अवगत कराया गया। लेकिन इस मामले में अधिकारी लापरवाह बने रहे। पूर्व इओ के साथ-साथ नए इओ को भी जलजमाव की जानकारी दी गई, लेकिन स्थिति जस की तस बनी है। वार्ड में जलजमाव के कारण करीब एक दर्जन से अधिक परिवार दूसरे मुहल्ले में जाने को विवश हैं। घरों में लगा बोरिग से भी अब गंदा पानी देने लगा है। महिलाओं ने गंदे पानी से महामारी फैलने की आशंका भी व्यक्त की है। महिलाओं ने बताया कि कई घरों के लोग तो बीमार हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि जलजमाव के स्थायी निदान के लिए नगर परिषद द्वारा बनाया जा रहा नाले को कुछ लोगों ने आवेदन देकर रूकवा दिया है। नाला बनने का विरोध वही लोग कर रहे हैं। जिन्होंने सरकारी आहार और पईन को अतिक्रमण कर रखा है। सबकुछ जानकर भी नगर परिषद के अधिकारी लापरवाह बने हैं। कल्याणपुर स्टेडियम इलाके का पानी भी सत्संग भवन के समीप ही जमा होता है। आवेदन में हस्ताक्षर करने वाले में स्थानीय पुनम देवी, शालिनी देवी, अनिता सिंह, दीपशिखा कुमारी ,बेबी देवी समेत एक दर्जन से अधिक महिला व पुरूष शामिल है। इधर, इस संबंध में नप कार्यपालक पदाधिकारी अजीत कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन से महिला एवं पुलिस बल का मांग किया गया है। पुलिस बल मिलते ही जल्द ही इस समस्या पर कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी