दीवार से दबकर मजदूर की मौत

जमुई। लगातार हो रही बारिश से शुक्रवार की देर शाम चरकापत्थर थाना क्षेत्र के रजौन में मिट्टी की दीवार गिरने से उसके नीचे दबकर एक 45 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 26 Sep 2020 06:19 PM (IST) Updated:Sat, 26 Sep 2020 06:19 PM (IST)
दीवार से दबकर मजदूर की मौत
दीवार से दबकर मजदूर की मौत

जमुई। लगातार हो रही बारिश से शुक्रवार की देर शाम चरकापत्थर थाना क्षेत्र के रजौन में मिट्टी की दीवार गिरने से उसके नीचे दबकर एक 45 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई। इस बाबत रजौन पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि निरपत साह ने बताया कि महेंद्र मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। स्वजनों को कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत तीन हजार की नकद राशि दी गई। मौके पर महेश दास, सेवक यादव, प्रकाश यादव, पंकज साह, भवानी यादव आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी