पेंशनधारियों को नवयुवक संघ के सदस्यों का सहारा मिला

जमुई। प्रखंड मुख्यालय का चक्कर लगाकर रहे पेंशनधारियों को नवयुवक संघ के सदस्यों का सहारा मिला। भूखे प्यासे वृद्धों को सदस्यों ने बिस्कुट एवं पानी दे उनकी समस्या सुनी।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 26 Sep 2018 06:31 PM (IST) Updated:Wed, 26 Sep 2018 06:31 PM (IST)
पेंशनधारियों को नवयुवक संघ के सदस्यों का सहारा मिला
पेंशनधारियों को नवयुवक संघ के सदस्यों का सहारा मिला

जमुई। प्रखंड मुख्यालय का चक्कर लगाकर रहे पेंशनधारियों को नवयुवक संघ के सदस्यों का सहारा मिला। भूखे प्यासे वृद्धों को सदस्यों ने बिस्कुट एवं पानी दे उनकी समस्या सुनी। बीडीओ द्वारा प्रखंड मुख्यालय में लगाए गए शिविर से हो रही परेशानियों को पेशनधारियों ने सदस्यों के समक्ष रखा। नवयुवक संघ के संयोजक गौरव ¨सह राठोर ने बताया कि बीडीओ ने प्रत्येक पंचायत में पेशनधारियों के लिए शिविर लगाने की सूचना दी थी। परंतु पदाधिकारी एवं कर्मचारी ने शिविर को मुख्यालय में कर दिया। पंचायत के पेशनधारियों को सुबह से शाम तक प्रखंड मुख्यालय में रहना पड़ रहा है। इनलोगों के खाने एवं पीने की कोई व्यवस्था प्रखंड प्रशासन द्वारा नहीं की गई है। उन्होंने बताया कि जिस व्यक्ति को पेंशन नहीं मिल रहा है उनसे पुन: आवेदन लिया जा रहा है। कई लाभार्थी कई दिनों से मुख्यालय का चक्कर लगा रहे हैं। सदस्यों ने कहा कि अगर जल्द पेंशनधारी की समस्या का समाधान नहीं होता है तो बीडीओ के विरुद्ध धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। मौके पर अरविन्द कुमार, विरेन्द्र तुरी, मेराज अंसारी, अजीम अंसारी, कृष्णा ¨सह, धीरज यादव, अमित कुमार, कैलाश, छोटू, सोनू सहित कई सदस्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी