संक्रमण की लड़ाई में देश ने स्थापित किया कीर्तिमान : मंत्री

फोटो 27 जमुई 13,14, 15 - 80 करोड़ परिवार को मुफ्त अनाज देकर दिया मानवता का परिचय - 2018 तक देश के

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 05:42 PM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 05:42 PM (IST)
संक्रमण की लड़ाई में देश ने स्थापित किया कीर्तिमान : मंत्री
संक्रमण की लड़ाई में देश ने स्थापित किया कीर्तिमान : मंत्री

फोटो 27 जमुई 13,14, 15

- 80 करोड़ परिवार को मुफ्त अनाज देकर दिया मानवता का परिचय

- 2018 तक देश के सभी गांव में बिजली पहुंचाने में मिली कामयाबी

- पटना-कोलकाता एक्सप्रेस वे तथा जमुई में मेडिकल कालेज डबल इंजन सरकार की देन

संवाद सहयोगी, जमुई : बिहार सरकार में पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि संक्रमण के खिलाफ लड़ाई में देश ने पूरे विश्व में कीर्तिमान स्थापित किया है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व का परिणाम है। मंत्री शनिवार को सरकार की उपलब्धि विषय पर भाजपा की तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन प्रथम सत्र को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के समय से ही देश के 80 करोड़ परिवार को मुफ्त अनाज देकर न सिर्फ मानवता का परिचय दिया, बल्कि देशवासियों को महामारी से लड़ने में संबल प्रदान किया। 2018 तक देश के सभी गांवों में बिजली पहुंचाने में कामयाबी ही नहीं मिली बल्कि 20 घंटे विद्युत आपूर्ति भी सुनिश्चित किया गया। इससे खेती आसान हुआ। आधारभूत संरचना की चर्चा करते हुए कहा कि जमुई में मेडिकल कालेज तथा जमुई के रास्ते पटना कोलकाता एक्सप्रेस वे के निर्माण की स्वीकृति उसी दिशा में बड़ा कदम है। उनकी सरकार 2022 तक सभी को पक्का छत देने के मिशन पर काम कर रही है। यह सब डबल इंजन सरकार की देन है। दूसरे सत्र को भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अखिलेश सिंह ने भारत की मुख्य विचारधारा हमारी विचारधारा तथा गन्ना एवं विधि मंत्री प्रमोद कुमार ने भाजपा का इतिहास एवं विकास विषय पर विस्तार पूर्वक अपनी बातें रखी। प्रशिक्षण सत्र के दूसरे दिन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह कर रहे थे। मंच संचालन की जिम्मेवारी जिला उपाध्यक्ष बृजनंदन सिंह के ऊपर थी। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष प्रकाश कुमार भगत, जिला प्रभारी कुमार प्रणय, विनय पांडे, गोपाल कृष्ण, परमानंद सिंह, गौरी शंकर कुमार, कमलजीत सिंह, नरेंद्र साहू, कृष्णनंदन सिंह, कंचन देवी, अनिल दीक्षित, अजय पासवान, विजय लहेरी, ब्रजेश सिंह राजपूत, एलिजाबेथ सोरेन, अरुण कुशवाहा, अरुण हांसदा, गोवर्धन रविदास, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी