डायरिया की चपेट में एक की मौत, दर्जन भर अक्रांत

जमुई। डायरिया की चपेट में आने से लड़की की मौत हो गई जबकि लगभग एक दर्जन से ज्यादा लोग इसकी चपेट में आ गए। झाझा से डॉक्टरों की टीम गांव के लिए रवाना हो गई है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Sep 2018 05:43 PM (IST) Updated:Sun, 23 Sep 2018 05:43 PM (IST)
डायरिया की चपेट में एक की मौत, दर्जन भर अक्रांत
डायरिया की चपेट में एक की मौत, दर्जन भर अक्रांत

जमुई। डायरिया की चपेट में आने से लड़की की मौत हो गई जबकि लगभग एक दर्जन से ज्यादा लोग इसकी चपेट में आ गए। झाझा से डॉक्टरों की टीम गांव के लिए रवाना हो गई है। थाना क्षेत्र के कनौदी पंचायत के पिपराडीह टोला में आधा दर्जन घरों में डायरिया फैल गया है। डायरिया के कारण फिरोज मियां की पुत्री नाजिया खातुन (8) की मौत शनिवार को हो गई। फिरोज के पुत्र कुशाल अंसारी (11) एवं परवेज अंसारी (9) का इलाज स्थानीय डाक्टरों के यहां चल रहा है। गांव के नौशाद मियां इनकी पत्नी सबाना खातुन (27), लड़की नाजिना खातुन (10), लड़का आंजरुल (7) की हालत बिगड़ते देख उसे झाझा भेजा गया। इसके अलावा आशिफ अंसारी की पत्नी सहाना खातुन (24), स्व. शरीफ मियां की पत्नी मेमुन बीबी (65), रफीक मियां की पत्नी मंगरी खातुन, मदारी मियां के घर के तीन एवं कादिम मियां के घर के दो सदस्यों को डायरिया ने चपेट में ले लिया है। रविवार को डायरिया से ग्रसित परिवार वालों का जायजा लेने कनौदी मुखिया रुखसाना खातुन के प्रतिनिधि अताउल अंसारी, पंसस मो. सत्तार अंसारी एवं मो. राशिद अंसारी पहुंचे। झाझा रेफरल अस्पताल सह सिमुलतला अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अरुण कुमार ¨सह ने कहा कि जानकारी के साथ ही एक डॉक्टर के नेतृत्व में मेडिकल टीम गांव के लिए रवाना हुई है।

chat bot
आपका साथी