किशोरियों को दिया गया सेहत का मंत्र, किया जागरूक

संवाद सूत्र सोनो(जमुई) किशोर और किशोरियों को कुपोषण और एनीमिया से बचाने के लिए शुक

By JagranEdited By: Publish:Fri, 29 Oct 2021 06:09 PM (IST) Updated:Fri, 29 Oct 2021 06:09 PM (IST)
किशोरियों को दिया गया सेहत का मंत्र, किया जागरूक
किशोरियों को दिया गया सेहत का मंत्र, किया जागरूक

संवाद सूत्र, सोनो(जमुई): किशोर और किशोरियों को कुपोषण और एनीमिया से बचाने के लिए शुक्रवार को किशोर स्वास्थ्य दिवस का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत यह आयोजन प्रखंड के परियोजना बालिका उच्च विद्यालय सोनो में किया गया। इस मौके पर 12 से 19 वर्ष आयु वर्ग के किशोर और किशोरियों को उनके स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया गया। किशोर किशोरियों को उनकी समस्याओं से निजात संबंधित जानकारी काउंसलर ने दी। कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत आरकेएसके के नोडल डाक्टर अरविद कुमार गुप्ता, शिक्षक राजेश कुमार,आईडीएफ के मेराज खान आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में आईडीएफ के मेराज खान ने बताया कि किशोरावस्था एक परिवर्तनशील वृद्धि तथा विकास की एक महत्वपूर्ण अवस्था होती है। इस अवस्था में शारीरिक और मानसिक बदलाव बहुत तीव्रता से होते हैं। उन्होंने किशोरियों को एनीमिया, साप्ताहिक आयरन फोलिक एसिड पूरकता, हिसा मुक्त जीवन, मानसिक स्वास्थ्य आदि के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी। कार्यक्रम के नोडल डा अरविद कुमार गुप्ता ने किशोरियों को अपने क्षेत्र में किशोर- किशोरी के स्वास्थ्य व पोषण से जुड़े विषयों पर उन्हें जागरूक करने की बात कही। मौके पर तकरीबन 70 किशोरियों की स्वास्थ्य जांच, वजन, लंबाई आदि की जांचकर आयरन की नीली गोली, कैल्शियम, एल्बेंडाजोल के लाभ के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया। परिचर्चा के बाद किशोरियों से इस बाबत प्रश्न पूछे गए व विजेता किशोरियों को प्रथम, द्वितीय, तृतीय व सांत्वना पुरस्कार दिया गया। स्वास्थ्य जांच के बाद किशोरियों को कैल्शियम की गोलियां सहित आवश्यक दवाइयां दी गई। मौके पर शिक्षिका सोनी रानी,अल्का कुमारी सिंह,श्वेता कुमारी,कुमारी अलका, राकेश कुमार,पूनम कुमारी सहित आशा कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में किशोरी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी