अभाविप ने चलाया सेल्फी विथ मास्क अभियान

जमुई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई द्वारा शुक्रवार को सेल्फी विथ मास्क अभियान चलाया गय

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Apr 2021 06:49 PM (IST) Updated:Fri, 23 Apr 2021 06:49 PM (IST)
अभाविप ने चलाया सेल्फी विथ मास्क अभियान
अभाविप ने चलाया सेल्फी विथ मास्क अभियान

जमुई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई द्वारा शुक्रवार को सेल्फी विथ मास्क अभियान चलाया गया। अभियान में अभाविप कार्यकर्ता मास्क के साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर अपलोड करते हुए लोगों से मास्क लगाकर घर से बाहर निकलने की अपील कर रहे थे। जिला संयोजक सूरज वर्णवाल ने कहा कि अभाविप मांगोबंदर इकाई द्वारा प्रारंभ की गई सेल्फी विथ मास्क अभियान की मुक्तकंठ से सराहना करता हूं। यह अभियान जिले के सभी इकाइयों में चलाया जाएगा। वर्तमान स्थिति बहुत ही बुरी है। ऑक्सीजन, दवाइयां पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नहीं है। इस समय समाज के प्रत्येक लोगों का यह कर्तव्य बनता है कि वह मास्क पहने तथा कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करें तभी हम इस महामारी से बच सकते हैं। जिला एसएफडी प्रमुख रूपेश भारती व नगर एसएफडी प्रमुख आनंद साव ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा चलाए जा रहे सेल्फी विथ मास्क अभियान का असर बड़े पैमाने पर देखने को मिल रहा है। लोग इस मुहिम का अनुकरण कर रहे हैं तथा मास्क पहनकर अपनी सेल्फी सोशल मीडिया पर डाल रहे हैं। इससे संक्रमण का चेन टूटेगा, कोरोना हारेगा व भारत जीतेगा। अभाविप नगर उपाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण काल में इंटरनेट मीडिया को एक बेहतर माध्यम बनाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इंटरनेट मीडिया के माध्यम से लोगों के बीच जागरूकता लाई जा सकती है। इसी के तहत जिले भर में सेल्फी विथ मास्क की मुहिम चलाई गई है। इस मुहिम के प्रचार-प्रसार को लेकर नीतीश यादव, आशीष कुमार, बबलू कुमार, मुन्ना कुमार, बंटी माथुर, शेखर शर्मा, संतोष कुमार, सनोज कुमार, हरिनंदन कुमार, कुंदन यादव, ऋषिकेश कुमार आदि जोरशोर से लगे हैं।

chat bot
आपका साथी