श्रद्धापूर्वक दी गई माता को विदाई, सुख-समृद्धि की कामना की

जमुई। शहर के श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम मैदान में विगत दस दिनों से दुर्गापूजा की उत्साह एवं धूम मची रही। श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम मैदान में नौ दिनों से चल रहे दुर्गोंत्सव का समापन रविवार को मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के साथ संपन्न हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 06:32 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 06:32 PM (IST)
श्रद्धापूर्वक दी गई माता को विदाई, सुख-समृद्धि की कामना की
श्रद्धापूर्वक दी गई माता को विदाई, सुख-समृद्धि की कामना की

जमुई। शहर के श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम मैदान में विगत दस दिनों से दुर्गापूजा की उत्साह एवं धूम मची रही। श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम मैदान में नौ दिनों से चल रहे दुर्गोंत्सव का समापन रविवार को मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के साथ संपन्न हो गया। शहर के दो पूजा पंडालों में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं को शनिवार की दोपहर विसर्जित कर दिया गया था। रविवार को वीर कुंवर सिंह पूजा समिति द्वारा स्थापित जगत जननी भगवती मां दुर्गा की प्रतिमा मां को विदाई दी गई। इस मौके पर महिलाओं ने खोइंछा भराई कर उनका लिया। साथ ही एक-दूसरे को सिंदूर लगाया। सुबह से ही पूजा पंडाल में मैया के विदाई बज रहे थे। जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। पुरोहित आचार्य शिरोमणि सहित पूजा समिति के सदस्यों ने विधि-विधान से मां की आरती की। जय माता दी के जयकारे से पूरा स्टेडियम मैदान भक्तिमय हो गया। आस्था की गंगा में गोते लगा रहे भक्त मां के अंतिम दर्शन कर उनके चरण स्पर्श को बेताब दिख रहे थे। आगे आगे माता रानी की सवारी और पीछे श्रद्धालुओं का हुजूम विदाई देने काफी दूर तक गया। लोग अपने-अपने घरों के छत पर खड़े होकर माता के दर्शन के लिए बेताब दिखे। ढोल बाजे के साथ विसर्जन जुलूस निकला। देर संध्या बोधवन स्थित तालाब में मां दुर्गा के प्रतिमा के साथ अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाओं को विसर्जित की गई। मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

---------

अलीगंज : नौ दिनों तक माता की पूजा-अर्चना के बाद बड़े ही श्रद्धा भाव से जगतजननी आदि शक्ति दुर्गा की प्रतिमा की पूजा पंडालों में स्थापित माता को हर्षोल्लास के साथ विसर्जन किया गया। विभिन्न गांवों में स्थापित माता दुर्गा की प्रतिमा का ढोल-नगाड़े एवं बैंड पार्टी के मा का विसर्जन किया गया। रविवार की दोपहर विसर्जन जुलूस निकाली गई जो पूरे सोनखार गांव से निकलकर अलीगंज बाजार के भ्रमण करते हुए पुन: गांव के तालाब में विसर्जन किया गया। इस दौरान पुलिस-प्रशासन द्वारा भी सुरक्षा का विशेष ख्याल रखा जा रहा था।

--

बरहट : मलयपुर रेलवे पूजा समिति के द्वारा मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस दौरान बैंड-बाजा के साथ माता की प्रतिमा को पूरे गांव में भ्रमण कराया गया। मलयपुर बाजार, पुलिस लाइन, नगदेवा, ट्रस्ट, हवेली चौहानगढ़, राठौर चोला, तोमर टोला, बस्ती होकर माता की जुलूस निकाली गई। हर घर की महिलाओं ने माता दुर्गा को खोईंछा देकर विदाई दी। गांव भ्रमण के दौरान जय माता दी, जय मां दुर्गे का जयकारा लगता रहा। देर शाम आंजन नदी में प्रतिमा विसर्जन किया गया। शनिवार को कटौना, डाढ़ा, पाडों स्थित माता की प्रतिमा को शनिवार को विसर्जन किया गया था। इस दौरान दंडाधिकारी सहित थानाध्यक्ष विजय कुमार, एएसआइ संजय कुमार सिंह, रामजन्म सिंह सहित जवान मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी