जिले में धूमधाम से देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की हुई पूजा

जमुई। नगर क्षेत्र में शुक्रवार को देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की धूमधाम से पूजा की गई। लोगों ने अपने अपने घरों तथा व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में विधिविधान से भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 06:25 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 06:28 PM (IST)
जिले में धूमधाम से देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की हुई पूजा
जिले में धूमधाम से देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की हुई पूजा

जमुई। नगर क्षेत्र में शुक्रवार को देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की धूमधाम से पूजा की गई। लोगों ने अपने अपने घरों तथा व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में विधिविधान से भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की। विश्वकर्मा पूजा को लेकर सुबह से ही लोगों में उत्साह देखा जा रहा था। पूजन सामग्री, फल व मिठाइयों की खरीदारी के लिए दिन भर नगर क्षेत्र के बाजारों में भीड़ लगी रही।

विश्वकर्मा पूजा को लेकर लोगों ने अपने-अपने वाहनों, लोहा पा‌र्ट्स की दुकान, गैराज, आरा मशीन, आटा चक्की, इलेक्ट्रिक दुकान सहित अन्य छोटे-बड़ी सभी दुकानों में भी साफ सफाई कर पूजा अर्चना की गई तथा श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया। नगर क्षेत्र में विश्वकर्मा पूजा को ले कई स्थानों पर शिल्पकला के देवता भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमाएं भी स्थापित की गयी। केकेएम कालेज रोड में विश्वकर्मा पूजा सेवा समिति द्वारा विगत 40 वर्षों से पूजा पंडाल बना कर पूजा अर्चना की। पूजा समिति के संयोजक राजू गुप्ता ने बताया कि विगत 40 वर्षों से भगवान शिल्प कला के देवता भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की जा रही है। जिसमें स्थानीय लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है।

खैरा : प्रखंड क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ शुक्रवार को भगवान विश्वकर्मा की पूजा की गई। अलग-अलग स्थान, चौक-चौराहे और निजी दुकानों में भव्य पंडाल बना कर प्रतिमा स्थापित की गई थी। साथ ही विद्युत पावर सब-स्टेशन सहित कई जगहों पर विधिवत रूप से भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना मंत्रोच्चारण के साथ की गई। पूजा समापन के बाद श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का भी वितरण किया गया।

सरौन : देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा शनिवार को प्रखंड के दर्जनों स्थानों पर विसर्जन किया गया। इससे पहले शुक्रवार को बड़े ही धूमधाम से लोगों ने भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा को प्रतिष्ठित कर पूजा-अर्चना की। कई स्थानों पर ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से तो कई निजी प्रतिष्ठानों में प्रतिमा को प्रतिष्ठित किया गया। इस दौरान पूजा पंडालों को आकर्षक रूप से सजाया गया था। इस दौरान पूजा पंडालों में रात भर भक्तों ने भजन कीर्तन किया। शनिवार को दिन में पूजा-अर्चना के बाद प्रतिमा का विसर्जन कर दिया गया। सरौन पंचायत के दिरंगी गांव में भी प्रतिवर्ष प्रतिमा को प्रतिष्ठित किया जाता है। इस मौके पर मुख्य पुजारी अशोक पांडेय, बंगटु पांडेय, यजमान सुरेश यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

बरहट : देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना शुक्रवार को प्रखंड के विभिन्न स्थानों में धूमधाम से की गई। पूजा-अर्चना का केंद्र मुख्य तौर पर औद्योगिक संस्थानों, रेलवे स्टेशन, पावर ग्रिड, गैराजों, वाहन पड़ाव एवं अन्य जगह रहे। हालांकि, विश्वकर्मा पूजा प्राय: हर घरों में हुई।

गिद्धौर : प्रखंड मुख्यालय में विश्वकर्मा पूजा नेम निष्ठा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रखंड के पावर सब-स्टेशन गिद्धौर, प्रखंड भर के लौह बिक्री केन्द्र, मोटर व‌र्क्स शाप इत्यादि स्थानों पर शुक्रवार को साधन, औजार आदि की पूजा की गई।

लक्ष्मीपुर : प्रखंड में धूमधाम से बाबा विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की गई। छोटे-बड़े प्रतिष्ठानों, गैस एजेंसी व घरों में बाबा विश्वकर्मा की पूजा की गई। लोगों ने घरों में भी भगवान की पूजा की।

सिमुलतला : शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा की पूजा रेल नगरी झाझा में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रेलवे के विभिन्न प्रतिष्ठान में 16 सितंबर, जबकि रेलवे के साथ झाझा क्षेत्र में कई अन्य जगहों में 17 सितंबर को विधि-विधान के साथ पूजा का आयोजन किया गया। आटो चालक एवं रिक्शा चालक संघ द्वारा भी बहुत ही सुंदर ढंग से पूजा का आयोजन किया। मेमू शेड में सीनियर सीडीओ केएनएस यादव के नेतृत्व में अभियंता राजेश जैना, सुमन लकड़ा, सुशील सिंह, चंदन कुमार, भरत भूषण की टीम पूजा को लेकर काफी सजगता दिखाई। सीनियर ई. सतीश कुमार, संजय कुमार, घनश्याम सिंह, अशोक कुमार ठाकुर के मार्गदर्शन में पूजा में उमंग भर दिया। आइओडबल्यू ए हेंब्रम, पथ-वे में जेपी यादव, राजेश सिन्हा, लोको रनिग स्टाफ के क्रू लाबी में सीटीएफआर व मनोहर प्रसाद के साथ आरआरई, टीआरडी, टेलीकाम, पावर हाउस आदि में भी भव्य तरीके से पूजा का आयोजन किया गया था।

chat bot
आपका साथी