कलश यात्रा के साथ अखंड रामधुन शुरू

जमुई। प्रखंड के हरला पंचायत अंतर्गत दोनाहा गांव में अखंड रामधुन के आयोजन को लेकर भव्य शोभायात्रा सह कलश यात्रा निकाली गई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Apr 2021 06:49 PM (IST) Updated:Thu, 22 Apr 2021 06:49 PM (IST)
कलश यात्रा के साथ अखंड रामधुन शुरू
कलश यात्रा के साथ अखंड रामधुन शुरू

जमुई। प्रखंड के हरला पंचायत अंतर्गत दोनाहा गांव में अखंड रामधुन के आयोजन को लेकर भव्य शोभायात्रा सह कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में 131 महिलाएं शामिल हुई। महिलाएं कलश लेकर दोनाहां गांव से नारायणपुर होते हुए दोनाहा जमखार नदी पहुंची और कलश में जल भरकर पूजा स्थल तक गई। इस दौरान ढोल बाजे और भक्ति संगीत के साथ पूरा माहौल ही भक्तिमय हो गया। इस मौके पर कमेटी के सदस्य अरुण यादव ने बताया कि अष्टयाम आयोजन से पूर्व सात दिनों तक कथावाचक पंडित अविनाश जी महाराज द्वारा भागवत कथा का आयोजन किया गया। उसके बाद क्रमबद्ध तरीके से कलश यात्रा निकाला गया और 24 घंटे का अखंड अष्टयाम प्रारंभ होगा। उन्होंने बताया इस आयोजन में मुख्य जजमान की भूमिका में गांव निवासी धर्मेंद्र यादव और उनकी पत्नी रानी देवी है। मुख्य पुरोहित पंकज पांडे ने बताया कि रामकृष्ण नाम का जाप अखंड रूप से 24 घंटे तक चलेगा। प्रत्येक वर्ष गांव की सुख एवं समृद्धि के लिए अष्टयाम का आयोजन किया जाता है। उन्होंने बताया शुक्रवार की दोपहर को अष्टयाम के समापन के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में पंचायत मुखिया सरिता देवी, समाजसेवी घनश्याम शाह, अशोक मंडल, उपस्थित थे। पूजा के मुख्य आयोजक अरुण यादव, इंद्रदेव यादव, फागू यादव, वीरेंद्र यादव, त्रिलोकी यादव, विभीषण यादव, सनोज कुमार, लड्डू कुमार, राजेश कुमार, गुलशन कुमार, लालू यादव, पवन कुमार आदि हैं।

-------

24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन प्रारंभ

फोटो केप्सन-5

संवाद सूत्र, झाझा(जमुई): गुरुवार को प्रखंड के ढीबा गांव में नवनिर्मित श्रीराम यज्ञशाला का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर गांव के दर्जनों महिला एवं कुमारी कन्याओं ने कलश शोभा यात्रा निकाली। बताया जाता है श्रीराम यज्ञशाला के शुभारंभ के मौके पर 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन का भी आयोजन किया गया है। कुमारी कन्याएं नागी नदी में मंत्रोचारण के बीच कलश में जल भर पूरे गांव का भ्रमण करते हुए मुख्य सड़क होकर यज्ञशाला पहुंची। इस दौरान जय श्रीराम का जयकारा लगाया गया। साथ ही कोरोना के गाइड लाइन का पालन किया जा रहा था। आयोजकों ने बताया कि यह कार्यक्रम पूर्व से निर्धारित रहने के कारण पूजा अर्चना की गई। अखंड हरिकीर्तन में ढीबा गांव के अलावा दूसरे गांव के दर्जनों सदस्य भाग लेगें। कार्यक्रम को सफल बनाने में संजय साव, विकास साव, नंदु साव, बजरंगी साव, पप्पू साव, उमेश साव, प्रदीप कुमार, नीतीश कुमार आदि सदस्य लगे हुए थे।

chat bot
आपका साथी