अस्ताचलगामी सूर्य को अ‌र्घ्य अर्पित

जमुई। लोक आस्था का महापर्व चैती छठ पूजा के प्रथम दिन रविवार की संध्या भगवान भाष्कर को अ‌र्घ्य अर्पण किया गया। चकाई प्रखंड के दर्जनों गांवों में बड़ी तादात में चैती छठ महापर्व मनाया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 07:01 PM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 07:01 PM (IST)
अस्ताचलगामी सूर्य को अ‌र्घ्य अर्पित
अस्ताचलगामी सूर्य को अ‌र्घ्य अर्पित

जमुई। लोक आस्था का महापर्व चैती छठ पूजा के प्रथम दिन रविवार की संध्या भगवान भाष्कर को अ‌र्घ्य अर्पण किया गया। चकाई प्रखंड के दर्जनों गांवों में बड़ी तादात में चैती छठ महापर्व मनाया जा रहा है। इस दौरान रविवार की संध्या भक्तों की भीड़ छठ घाटों पर उमड़ पड़ी। जहां ढोल, नगाड़े एवं मंगल गीतों के बीच अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अ‌र्घ्य अर्पण कर लोगों ने अपने तथा अपने स्वजनों की सुख, शांति, समृद्धि एवं आरोग्य की कामना की। इस अवसर पर विभिन्न छठ घाटों को आकर्षक रूप से सजाया गया है। साथ ही ग्रामीणों द्वारा साफ सफाई की समुचित व्यवस्था की गई है। इधर चकाई थाना परिसर में भी थानाध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी की पत्नी ने चैती छठ व्रत की। इस अवसर पर चकाई थाना परिसर में थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिसकर्मियों नें भगवान दिनकर को अ‌र्घ्य अर्पण किया। वहीं सोमवार सुबह को उदीयमान भगवान भानु को अ‌र्घ्य अर्पण के साथ ही चैती छठ का समापन हो जाएगा। छठ पूजा को लेकर प्रखंड में काफी उत्साह देखा जा रहा है।

--------

चैती छठ पर प्रखंड संध्याकालीन अ‌र्ध्य

संवाद सूत्र, चंद्रमंडी (जमुई): नेम निष्ठा और आस्था का महापर्व चैती छठ को लेकर प्रखंड में माहौल भक्तिमय हो गया है। रविवार को प्रखंड के विभिन्न इलाकों में श्रद्धालुओं ने डूबते सूर्य को संध्याकालीन अ‌र्घ्य दिया और सुख समृद्धि की कामना की। संध्याकालीन अ‌र्घ्य को लेकर चकाई नवा आहार, चाहबच्चा आहार, ऊधो आहार सहित अन्य तालाबों में बड़ी संख्या में छठ वर्ती और श्रद्धालु संध्याकालीन अ‌र्घ्य देने पहुंचे। वहीं छठ गीत से इलाके का माहौल भक्तिमय हो गया है। सोमवार को प्रात: कालीन अ‌र्घ्य के साथ निष्ठा का यह पर्व संपन्न हो जाएगा।

chat bot
आपका साथी