उलाय बीयर डैम से अज्ञात विवाहिता का शव पुलिस ने किया बरामद

जमुई। थाना क्षेत्र अंतर्गत उलाय बीयर नदी डैम के फाटक के समीप से शनिवार को पुलिस ने पानी में उपलाता एक अज्ञात विवाहिता का शव बरामद किया है। शव बरामद होने के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 28 Aug 2021 05:42 PM (IST) Updated:Sat, 28 Aug 2021 05:42 PM (IST)
उलाय बीयर डैम से अज्ञात विवाहिता का शव पुलिस ने किया बरामद
उलाय बीयर डैम से अज्ञात विवाहिता का शव पुलिस ने किया बरामद

जमुई। थाना क्षेत्र अंतर्गत उलाय बीयर नदी डैम के फाटक के समीप से शनिवार को पुलिस ने पानी में उपलाता एक अज्ञात विवाहिता का शव बरामद किया है। शव बरामद होने के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई।

बताया जाता है कि स्थानीय ग्रामीणों द्वारा एक अज्ञात विवाहिता का उपलाता शव उलाय बीयर डैम के फाटक के पास होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अमित कुमार, सहायक अवर निरीक्षक नित्यानंद सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंच शव को डैम से बाहर निकलवाया तथा अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल जमुई भेज दिया। विवाहिता लाल रंग की साड़ी पहने हुई है। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया की बरामद अज्ञात विवाहिता के शव की शिनाख्त के लिए प्रयास किया जा रहा है।

---------

पुलिस ने युवक का अर्धनग्न शव किया बरामद

संवाद सूत्र, सिकंदरा (जमुई): एनएच 333 ए सिकंदरा-जमुई मुख्य मार्ग पर कैथवारा पेट्रोल पंप स्थित एक चिमनी भट्ठे से पुलिस ने शनिवार की दोपहर एक अर्धनग्न युवक का शव बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक युवक मानसिक रूप से परेशान था।

वह प्राय: जमुई के रास्ते ही सड़कों पर घूमते रहता था। कभी-कभी वह नग्न होकर भी बीच सड़क पर सो जाया करता था। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। हालांकि शव मिलने की सूचना भट्ठा के मालिक ने सिकंदरा थाने को दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे अवर निरीक्षक नवीन सिंह, मकसूद खान, सहायक अवर निरीक्षक राजकिशोर पासवान ने युवक की पहचान के लिए आसपास के लोगों से संपर्क किया जिसमें पता चला कि युवक लगभग एक साल से फटेहाल स्थिति में सिकंदरा में जहां-तहां रहकर गुजर बसर कर रहा था। कई बार सड़कों पर भटकते हुए देख सहायक अवर निरीक्षक राजकिशोर पासवान ने भी उसे भोजन कराया था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को जमुई भेज दिया।

chat bot
आपका साथी