झारखंड में गिरफ्तार साइबर अपराधी के तार सिमुलतला से जुड़े

जमुई। साइबर अपराध के आरोप में सिमुलतला थाना क्षेत्र के दो युवक सहित कुल दस लोगों को झारखंड की पुलिस ने गुप्त सूचना पर झारखंड से गिरफ्तार किया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 May 2021 05:55 PM (IST) Updated:Wed, 12 May 2021 05:55 PM (IST)
झारखंड में गिरफ्तार साइबर अपराधी के तार सिमुलतला से जुड़े
झारखंड में गिरफ्तार साइबर अपराधी के तार सिमुलतला से जुड़े

जमुई। साइबर अपराध के आरोप में सिमुलतला थाना क्षेत्र के दो युवक सहित कुल दस लोगों को झारखंड की पुलिस ने गुप्त सूचना पर झारखंड से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों की पहचान मतीन अंसारी, शराफत अंसारी दोनों थानाक्षेत्र के ढोढरी गांव निवासी बताए जाते है।

जानकारी के अनुसार देवघर के पुलिस अधीक्षक अश्वनी कुमार सिन्हा को 12 मई को मिली गुप्त सूचना पर साइबर अपराधियों को देवघर जिला के सारवां थाना क्षेत्र के सरपत्ता, खैरवा, गोंदलवारी, हैठसरपत्ता, डहुआहाट एवं मधुपुर थानाक्षेत्र के भेड़वा (सिघानिया मिल के पास) से गिरफ्तार किया गया। आरोपितों के पास से 11 मोबाइल, 18 सीम, चार पासबुक, एक लैपटॉप, 10 एटीएम एवं एक टीवीएस अपाची बाइक सहित नकद आठ हजार रुपये बरामद किया गया। फर्जी मोबाइल, फर्जी बैंक अधिकारी, केवाईसी आदि के अलावा कई अन्य तरीके से साइबर अपराध को अंजाम देते थे। सिमुलतला थाना क्षेत्र के दोनों आरोपित मंगलवार की सुबह बाइक से घर से निकले थे। स्वजनों को यह कह कर गया कि दोस्त के पास जा रहा हूं। देर शाम स्वजनों ने मोबाइल पर फोन किया, रिग होने के बाद भी रिसीव नहीं करने के बाद स्वजन परेशान हो गए। रात से मोबाइल स्विच ऑफ मिलने लगा। पुलिस के हत्थे चढ़े आठ अन्य आरोपित चंदन कुमार, उत्तम कुमार, चुन्नू कुमार, शेखर मंडल, बबलू कुमार दास, अनिल कुमार दास, प्रमोद कुमार और उप्पो कुमार दास सभी झारखंड निवासी हैं। बताते चलें कि सिमुलतला क्षेत्र में आए दिनों साइबर क्राइम से जुड़े कई घटना होती है। स्थानीय पुलिस इस मामले में जांच करें तो क्षेत्र में कई साइबर अपराध के तार इस गिरोह से जुड़ सकते हैं।

chat bot
आपका साथी