कोनन में पूरी हुई 290वीं साइकिल यात्रा

जमुई। साइकिल यात्रा विचार मंच की 290वीं साइकिल यात्रा सिकंदरा प्रखंड के कोनन गांव में इस रविवार पूरी हुई। इस दौरान पौधारोपण के साथ-साथ साइकिल यात्रा दल के सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 06:34 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 06:34 PM (IST)
कोनन में पूरी हुई 290वीं साइकिल यात्रा
कोनन में पूरी हुई 290वीं साइकिल यात्रा

जमुई। साइकिल यात्रा विचार मंच की 290वीं साइकिल यात्रा सिकंदरा प्रखंड के कोनन गांव में इस रविवार पूरी हुई। इस दौरान पौधारोपण के साथ-साथ साइकिल यात्रा दल के सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। सदस्य रंधीर कुमार ने बताया कि इतिहास के कई उदाहरण बताते हैं कि पौधारोपण का कार्य कितनी भावना, निष्ठा एवं आनंदमयी तरीके से किया जाता था, जिससे हमें प्रेरणा लेनी चाहिए।

वर्षाकाल प्रारंभ होते ही देश में पौधारोपण के आयोजन होने लगते हैं। पिछले 10-15 वर्षों में यदि ये आयोजन पेड़ों से लगाव पैदाकर नैतिक जिम्मेदारी से किए जाते तो शायद घटती हरियाली का संकट इतना गम्भीर नहीं होता। ज्यादातर आयोजन वार्षिक त्योहार की भांति हो गए हैं, जो अपने लोगों को आमंत्रित करने तथा दूसरे दिन फोटो प्रकाशित होने तक सीमित रह गए हैं। हमारी सभ्यता एवं संस्कृति में भी पेड़ों का विशेष महत्व रहा है एवं वे देवतुल्य माने गए हैं। सदस्य आकाश कुमार ने ग्रामीणों से सवालिया लहजे में कहा कि हम सभी जानते हैं कि हमारे अस्तित्व और कल्याण के लिए पेड़ और पौधे कितने महत्वपूर्ण हैं, लेकिन हम में से कितने लोग नियमित रूप से पेड़ लगाते हैं। यदि आप ऐसा नहीं कर रहे हैं तो यही उचित समय है जब हर किसी को गंभीरता से पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिए कुछ न कुछ प्रयास करना चाहिए। इस यात्रा में संदीप कुमार रंजन, आकाश कुमार, शेखर कुमार, अजीत कुमार, शरद कुमार तथा शैलेश भारद्वाज के साथ साथ ग्रामीण नरेश मंडल, प्रदीप मंडल, सरिता देवी, मंगेश कुमार, सुहानी कुमारी, साक्षी कुमारी, चंदा कुमारी, आयुष्मान राज, रितेश कुमार, रंजन कुमार, बिट्टू कुमार आदि लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी