पुलिस जवानों के कदमताल से गूंजा धरा और गगन

जमुई। स्वतंत्रता दिवस समारोह 2020 के मौके पर आकर्षक परेड के प्रदर्शन के लिए श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम मैदान पर बुधवार को परेड का पूर्वाभ्यास शुरू हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Aug 2020 06:29 PM (IST) Updated:Wed, 12 Aug 2020 06:29 PM (IST)
पुलिस जवानों के कदमताल से गूंजा धरा और गगन
पुलिस जवानों के कदमताल से गूंजा धरा और गगन

जमुई। स्वतंत्रता दिवस समारोह 2020 के मौके पर आकर्षक परेड के प्रदर्शन के लिए श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम मैदान पर बुधवार को परेड का पूर्वाभ्यास शुरू हुआ। सार्जेंट मेजर मु. युनूस के नेतृत्व में सैप, जिला पुलिस बल, महिला जिला पुलिस बल एवं बिहार गृह रक्षा वाहिनी समेत कुल चार प्लाटून ने परेड पूर्वाभ्यास में हिस्सा लिया।

मु. युनूस ने परेड पूर्वाभ्यास के दरम्यान प्लाटून में शामिल जवानों को राष्ट्रीय सैल्यूट, कदमताल, समीक्षा क्रम, तेज चल, थम आदि महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी दी। ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने निर्धारित समय पर राष्ट्रगान गाकर परेड पूर्वाभ्यास को गरिमा प्रदान की। छात्रों ने ड्रम बजाकर कार्यक्रम को रोचक बनाया। परेड पूर्वाभ्यास में मुख्य कमांडर पुलिस अधिकारी जवाहर राय ने निभाई, जबकि द्वितीय कमांडर राम भगवान रजक ने भी अपने जोशीले अंदाज का परिचय दिया। पुलिस पदाधिकारी रजीव कुमार, श्यामदेव सिंह, आशा यादव, नीतीश कुमार, प्रभाकर कुमार, आशीष कुमार, गुन्नु कुमार, ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के शिक्षक अनिल कुमार सिंहा आदि ने परेड पूर्वाभ्यास को सफल बनाने में महती भूमिका निभाई। स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन समिति के सदस्य एवं कार्यक्रम के मुख्य उद्घोषक डॉ. निरंजन कुमार ने परेड पूर्वाभ्यास में सहयोग किया। नगर परिषद निरीक्षक मु. सगीर अहमद स्टेडियम मैदान को स्वच्छ और सुंदर बनाने में जुटे हुए हैं।

chat bot
आपका साथी