इस्लामनगर गांव में वार्ड सदस्य को गोली मारकर किया घायल

जमुई। चंद्रदीप थाना क्षेत्र के इस्लामनगर गांव में मंगलवार की रात लगभग 9 बजे वार्ड सदस्य उचित यादव उर्फ टेनी यादव को अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 07:48 PM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 07:48 PM (IST)
इस्लामनगर गांव में वार्ड सदस्य को गोली मारकर किया घायल
इस्लामनगर गांव में वार्ड सदस्य को गोली मारकर किया घायल

जमुई। चंद्रदीप थाना क्षेत्र के इस्लामनगर गांव में मंगलवार की रात लगभग 9 बजे वार्ड सदस्य उचित यादव उर्फ टेनी यादव को अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया। घायल अवस्था में स्वजनों ने अलीगंज पीएचसी लाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज लिए पटना रेफर कर दिया गया है।

बताया जाता है कि वार्ड सदस्य गांव के दक्षिण दरगाह की ओर से अपने घर की ओर जा रहा था तभी पहले से रास्ते में घात लगाए हमलावरों ने फायरिग शुरू कर दी। जिसमें वार्ड सदस्य को पेट व जांघ पर तीन गोली लगी है। आसपास के ग्रामीण गोली की आवाज सुन दौड़े तो अंधेरे का फायदा उठाकर अपराधी भाग निकला। घटना का कारण गांव में दो गुटों में शराब बिक्री को लेकर आपसी तनाव की बात बताया जा रहा है। थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि गोली एक युवक को लगी है और इलाज के लिए कहीं बाहर गया है। अभी तक किसी ने आवेदन नहीं दिया है। आवेदन मिलते ही जांच कर कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। वर्षों बाद फिर इस्लामनगर में गोली चलने से गांव में लोगों के बीच भय व दहशत है।

chat bot
आपका साथी