एके-47 व एसएलआर से लैस था नक्सली दस्ता

जमुई। चकाई थाना क्षेत्र के टोला पहाड़ बाराजोर गांव में नक्सलियों ने पिता-पुत्र की निर्ममता पूर्वक हत्या कर दी। चोपाय को गोली मारने के साथ ही कुदाल से उसका बायां हाथ काट दिया। इस दौरान लगभग 16 राउंड गोली चलाए जाने की बात सामने आई है। घटनास्थल से पुलिस ने 15 खोखा एवं एक कारतूस बरामद किया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 26 Aug 2021 05:53 PM (IST) Updated:Thu, 26 Aug 2021 05:53 PM (IST)
एके-47 व एसएलआर से लैस था नक्सली दस्ता
एके-47 व एसएलआर से लैस था नक्सली दस्ता

जमुई। चकाई थाना क्षेत्र के टोला पहाड़ बाराजोर गांव में नक्सलियों ने पिता-पुत्र की निर्ममता पूर्वक हत्या कर दी। चोपाय को गोली मारने के साथ ही कुदाल से उसका बायां हाथ काट दिया। इस दौरान लगभग 16 राउंड गोली चलाए जाने की बात सामने आई है। घटनास्थल से पुलिस ने 15 खोखा एवं एक कारतूस बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार नक्सलियों ने इस घटना को अंजाम देने के लिए एके-47 एवं एसएलआर से गोलीबारी की। मृतक की पत्नी सोनिया किस्कू ने बताया कि लगभग 8 से 9 गोली मृतक के पेट में मारी गई है। आधे घंटे के अंदर नक्सलियों ने घटना को अंजाम देकर निकल गए।

------

भाई, चाची और पत्नी को भी पीटा

पिता-पुत्र को गोली मारकर हत्या करने के दौरान जब अर्जुन हेंब्रम को बचाने के लिए घरवाले दौड़े तो नक्सली घरवालों पर क्रोधित हो गए और भाग जाने को कहा। जब घरवाले वहां से नहीं भागे तो नक्सलियों ने अर्जुन हेंब्रम के भाई सुनील हेंब्रम, चाची मुनिया हेंब्रम एवं पत्नी सोनिया किस्कू के साथ भी मारपीट की। रोते बिलखते पत्नी सोनिया ने बताया कि नक्सलियों ने उनका बाल पकड़ कर पटक दिया और जमकर पिटाई की।

-------

11 पुरुष और एक महिला शामिल थीं दस्ते में

नक्सलिय दस्ता में 11 पुरुष और एक महिला नक्सली शामिल थीं। सभी नक्सलियों के पास अत्याधुनिक हथियार था। नक्सलियों के पास लाठी, डंडा, कुल्हाड़ी भी था। सभी नक्सली स्थानीय भाषा में बातचीत कर रहे थे और काले कपड़े में थे। सभी नक्सलियों का मुंह खुला हुआ था।

chat bot
आपका साथी