सीमा बनीं विद्यालय शिक्षा समिति की सचिव

जमुई। गुरुवार को प्राथमिक विद्यालय प्रखंड कालोनी में विद्यालय शिक्षा समिति के गठन के लिए आमसभा का आयोजन किया गया। पर्यवेक्षक सह संकुल समन्वयक दिनेश कुमार की देखरेख में हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 06:10 PM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 06:10 PM (IST)
सीमा बनीं विद्यालय शिक्षा समिति की सचिव
सीमा बनीं विद्यालय शिक्षा समिति की सचिव

जमुई। गुरुवार को प्राथमिक विद्यालय प्रखंड कालोनी में विद्यालय शिक्षा समिति के गठन के लिए आमसभा का आयोजन किया गया। पर्यवेक्षक सह संकुल समन्वयक दिनेश कुमार की देखरेख में हुआ।

अभिभावक अनीता देवी, सीमा देवी, बबीता देवी, रीना देवी, सीमा कुमारी, बिदू देवी, आरती देवी व गीता देवी का चयन विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्य के रूप में किया गया। इन चयनित सदस्यों ने सर्वसम्मति से सीमा कुमारी को विद्यालय शिक्षा समिति के सचिव के रूप में चुना। वहीं प्रधानाध्यापक सोफेन्द्र पासवान, वरीय शिक्षक विष्णुदेव रविदास, बाल संसद सदस्य कृष्णा कुमार वीएसएस के सदस्य होंगे, जबकि वार्ड सदस्य सुमिया देवी समिति की अध्यक्ष। विद्यालय शिक्षा समिति के गठन के लिए संबंधित विद्यालय के पोषक क्षेत्र के लोगों के साथ ही वार्ड सदस्य, महिलाओं के बीच आमसभा की जाती है। तीन वर्षों के लिए विद्यालय शिक्षा समितियों का गठन किया जाता है। विभागीय निर्देश के आलोक में जहां शिक्षा समितियों ने तीन साल की अवधि पूरी कर ली है, वैसे सभी स्कूलों में 30 जून तक ही शिक्षा समिति का गठन किया जाना था।

------

सिमुलतला(जमुई): मध्य विद्यालय सिमुलतला में सर्व सम्मति विद्यालय शिक्षा समिति का गठन किया गया। सचिव के रूप में गीता कुमारी और सदस्य के रूप में गुड़िया कुमारी का चयन बीसी कोटा से किया गया। ओबीसी कोटा से सुनीता देवी, बबीता देवी, एससी से लाली देवी और पूजा देवी, विकलांग से सुनीता देवी और सामान्य वर्ग से उषा सिंह और पूनम सिंह को सदस्य के रूप में चुना गया। बैठक में समिति के अध्यक्ष सह वार्ड सदस्य अर्जुन प्रसाद यादव के साथ विद्यालय प्रधान भूपेंद्र ठाकुर के अलावा ग्रामीण उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी