लोजपा (रामविलास) के जिला कार्यकारिणी का विस्तार

संवाद सहयोगी जमुई लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद चिराग पासवान और प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी के निर्देशानुसार जिला इकाई का विस्तार किया गया है। जिलाध्यक्ष जीवन सिंह ने बताया कि जिला इकाई का विस्तार करते हुए एक वरिष्ठ उपाध्यक्ष 16 जिला उपाध्यक्ष एक प्रधान महासचिव दो मीडिया प्रभारी और 22 महासचिव बनाए गए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 01 Dec 2021 06:26 PM (IST) Updated:Wed, 01 Dec 2021 06:30 PM (IST)
लोजपा (रामविलास) के जिला कार्यकारिणी का विस्तार
लोजपा (रामविलास) के जिला कार्यकारिणी का विस्तार

संवाद सहयोगी, जमुई : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद चिराग पासवान और प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी के निर्देशानुसार जिला इकाई का विस्तार किया गया है। जिलाध्यक्ष जीवन सिंह ने बताया कि जिला इकाई का विस्तार करते हुए एक वरिष्ठ उपाध्यक्ष, 16 जिला उपाध्यक्ष, एक प्रधान महासचिव, दो मीडिया प्रभारी और 22 महासचिव बनाए गए हैं। इसके अलावा दसों प्रखंड में प्रखंड अध्यक्ष की भी नियुक्ति की गई है।

उन्होंने बताया कि माणिक प्रसाद सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, योगेंद्र पासवान, बनारसी यादव, पंकज सिंह, ज्योतिष पंडा, श्यामसुंदर पासवान, प्रेम चौधरी और कामदेव यादव को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा लक्ष्मण सिंह, शोभाकांत सिंह, प्रफुल्ल प्रकाश चंद्रवंशी, विश्वविजय सिंह, रुस्तम अंसारी, संजय पासवान, बखौरी पासवान, रंजीत पासवान और सीताराम सिंह को भी जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। संतोष पासवान को जिला प्रधान महासचिव, अनिल सिंह को जिला मीडिया प्रभारी, मुन्ना सिंह को जिला मीडिया प्रभारी सह महासचिव, पंकज पांडेय, अमित सिंह, वशिष्ठ सिंह, बबलू कुमार सिंह, कामदेव सिंह, चंद्रशेखर कुशवाहा, दयानंद मिश्रा, मुकेश सिंह, कुंदन सिंह और बालकृष्ण पंडित को जिला महासचिव नियुक्त किया गया है। कमलेश चौरसिया, एजाज अहमद मुन्ना, नफीस अंसारी, सुरेंद्र सिंह, भास्कर सिंह, बीरबल टूडू, रविद्र गुप्ता, कुमार गौरव, सचिन कुमार, गोपाल सिंह और दानी पासवान को भी जिला महासचिव बनाया गया है। अशोक पासवान को जमुई, दीपक कुमार सिंह को खैरा, चंदन सिंह को सोनो, राजीव पासवान को चकाई, विनोद यादव को लक्ष्मीपुर, परमेश्वर यादव को झाझा, शैलेंद्र सिंह को बरहट, कारू सिंह को अलीगंज, कन्हैया पासवान को सिकंदरा और सुमन पांडेय को गिद्धौर का प्रखंड अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

chat bot
आपका साथी