टीकाकरण से वंचित लोगों को जागरूकता रथ के माध्यम से किया जाएगा जागरूक

संवाद सूत्र चंद्रमंडी (जमुई) प्रखंड मुख्यालय स्थित अंचल कार्यालय परिसर में मंगलवार को चाइल्ड फंड इंडिया द्वारा होम प्रोजेक्ट कार्यक्रम के तहत प्रखंड स्तरीय प्रीलांच बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का शुभारंभ अंचलाधिकारी राकेश रंजन प्रखंड कृषि पदाधिकारी अशोक कुमार तथा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अशोक कुमार चौधरी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 23 Nov 2021 05:19 PM (IST) Updated:Tue, 23 Nov 2021 05:19 PM (IST)
टीकाकरण से वंचित लोगों को जागरूकता रथ के माध्यम से किया जाएगा जागरूक
टीकाकरण से वंचित लोगों को जागरूकता रथ के माध्यम से किया जाएगा जागरूक

फोटो- 23 जमुई- 5

- पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से किया कोरोना जागरूकता रथ को रवाना

- चाइल्ड फंड इंडिया लोगों को करेगी जागरूक

संवाद सूत्र, चंद्रमंडी (जमुई): प्रखंड मुख्यालय स्थित अंचल कार्यालय परिसर में मंगलवार को चाइल्ड फंड इंडिया द्वारा होम प्रोजेक्ट कार्यक्रम के तहत प्रखंड स्तरीय प्रीलांच बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का शुभारंभ अंचलाधिकारी राकेश रंजन, प्रखंड कृषि पदाधिकारी अशोक कुमार तथा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अशोक कुमार चौधरी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए अंचलाधिकारी राकेश रंजन ने कहा कि प्रखंड में शत-प्रतिशत कोरोना टीकाकरण को सुनिश्चित करने के लिए सभी घर के लोगों को जागरूक करना जरूरी है। इसके बारे में लोगों को सही और सटीक जानकारी देना होगा ताकि लोग जो अब तक टीका नहीं ले पाए हैं वह जागरूक होकर टीका ले लें। उन्होंने बताया कि इसके लिए चाइल्ड फंड इंडिया आगे आ गई है और प्रखंड के सभी गांव में जागरूकता वाहन के माध्यम से लोगों को जागरूक करेगी। जो इस अभियान के लिए काफी बेहतर साबित होगा। इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर कोरोना जागरूकता रथ को रवाना किया। चाइल्ड फंड इंडिया के संतोष कुमार ने संगठन द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी और बताया कि सभी साथ मिलकर समुदाय को जागरूक करने का काम करें ताकि प्रखंड कोरोना मुक्त हो सके। उन्होंने जागरूकता वेन के महादलित क्षेत्रों में जाकर लोगों को जागरूक करने पर बल दिया। इस अवसर पर भाजपा प्रखंड अध्यक्ष शालीग्राम पांडे, धीरेंद्र कुमार धीरज, आशुतोष कुमार, कर्नल कुमार रिपुंजय कुमार आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी