चुनाव को ले बैठक आयोजित

जमुई। निष्पक्ष पारदर्शी चुनाव को लेकर शनिवार को प्रखंड मुख्यालय के सभागार में प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी अतुल प्रसाद की अध्यक्षता में बैठक हुई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 26 Sep 2020 06:48 PM (IST) Updated:Sat, 26 Sep 2020 06:48 PM (IST)
चुनाव को ले बैठक आयोजित
चुनाव को ले बैठक आयोजित

जमुई। निष्पक्ष, पारदर्शी चुनाव को लेकर शनिवार को प्रखंड मुख्यालय के सभागार में प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी अतुल प्रसाद की अध्यक्षता में बैठक हुई।

बैठक में सीओ मनोज कुमार, थानाध्यक्ष रविद्र प्रसाद के अलावे चुनाव को लेकर प्रतिनियुक्ति सभी कोषांगों के प्रभारी, सहायतार्थ कर्मी तथा कर्मचारी ने भाग लिया। सभी लोगों को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी द्वारा निर्गत पत्र के अनुसार उनके कोषांगों की जानकारी तथा उनके कार्यों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही छह कोषांग का गठन किया गया है। जिसमें कार्मिक कोषांग, सामग्री कोषांग, वाहन कोषांग, कोविड 19 सह सैनिटाइजिग कोषांग, आदर्श आचार संहिता कोषांग तथा स्वीप कोषांग शामिल हैं।

chat bot
आपका साथी