बोर्ड परीक्षा में पहली बार शामिल केंद्रीय विद्यालय के सभी बच्चे हुए पास

जमुई। झाझा स्थित केंद्रीय विद्यालय के छात्र पहली बार 10वीं बोर्ड की परीक्षा में शामिल हुए थे। सभी को रिजल्ट का इंतजार था। मंगलवार को परिणाम घोषित होते ही केंद्रीय विद्यालय में जश्न का माहौल बन गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 05:57 PM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 05:57 PM (IST)
बोर्ड परीक्षा में पहली बार शामिल केंद्रीय विद्यालय के सभी बच्चे हुए पास
बोर्ड परीक्षा में पहली बार शामिल केंद्रीय विद्यालय के सभी बच्चे हुए पास

जमुई। झाझा स्थित केंद्रीय विद्यालय के छात्र पहली बार 10वीं बोर्ड की परीक्षा में शामिल हुए थे। सभी को रिजल्ट का इंतजार था। मंगलवार को परिणाम घोषित होते ही केंद्रीय विद्यालय में जश्न का माहौल बन गया। प्राचार्य, शिक्षक, छात्र-छात्रों खुशी से झूम उठे। विद्यालय से परीक्षा में शामिल सभी छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए।

प्राचार्य पीके महतो ने बताया कि सभी 29 बच्चे परीक्षा में पास हुए। इसमें अधिकांश ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया है। सिकंदरा के कृष्ण कुमार 90.80 फीसद अंक हासिल कर विद्यालय टापर बने। दूसरे स्थान पर सोनो के खपरिया गांव के सुमन सौरभ 88.60 फीसद एवं तृतीय स्थान पर झाझा के सोहजाना गांव के गौरव कुमार 87 फीसद अंक के साथ रहे। प्राचार्य ने बताया कि कोरोना काल के बावजूद बच्चों ने परीक्षा की अच्छी तैयारी की थी। उन्होंने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। विद्यालय का पहला परिणाम अच्छा आने पर शिक्षकों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।

------

फोटो 3 जमुई-13, 15

शांतनु बना स्कूल टापर

बरहट: प्रखंड स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के सभी बच्चे पास घोषित किए गए। विद्यालय से शामिल 85 परीक्षार्थी में 79 ने फस्ट डिवीजन प्राप्त किया। प्राचार्य चंद्रकिशोर ठाकुर ने बताया कि इस बार बोर्ड द्वारा पिछले उपलब्धि पर आधारित रिजल्ट घोषित किया गया है। स्कूल के छात्र शांतनु कुमार 87 फीसद अंक हासिल कर स्कूल टापर बना है। दूसरे स्थान पर 86 फीसद अंक के साथ शालिनी रही है। प्रियदर्शी व सुमित केसरी 85 फीसद अंक हासिल कर संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं।

chat bot
आपका साथी