खुली दुकानें, उमड़ी लोगों की भीड़

जमुई। अनलॉक वन प्रारंभ होते ही बाजार में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। शहर की लगभग सभी दुकानें खुली थी। सड़क पर वाहन फर्राटा भर रहे थे।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Jun 2020 05:54 PM (IST) Updated:Mon, 01 Jun 2020 05:54 PM (IST)
खुली दुकानें, उमड़ी लोगों की भीड़
खुली दुकानें, उमड़ी लोगों की भीड़

जमुई। अनलॉक वन प्रारंभ होते ही बाजार में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। शहर की लगभग सभी दुकानें खुली थी। सड़क पर वाहन फर्राटा भर रहे थे। कोरोना संक्रमण के भय को दरकिनार कर लोग अपने अपने कार्य में व्यस्त थे। प्रखंड कार्यालय में भीड़ नहीं के बराबर दिखी।

विभिन्न व्यावसायिक संगठन के पदाधिकारी ने कहा कि सरकार के अनलॉक वन में जिलाधिकारी को जल्द ही अपना निर्देश जारी करना चाहिए। जिस प्रकार महीनों से व्यवसायी दुकान बंद कर घर में बैठे हुए हैं उनकी स्थिति दयनीय हो गई है। कई दुकान चोरीछिपे खुल रहे हैं। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए आम लोगों को खुद जागने की जरूरत है। थानाध्यक्ष सिद्धेश्वर पासवान ने बताया कि जिलाधिकारी का कोई निर्देश नहीं आया है। ऐसे में अगर दुकान खुलतीं हैं तो कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी