आनर किलिग से लाल हो रही झाझा की धरती

जमुई। जमुई जिले में भी अब आनर किलिग की घटनाएं होने लगी है। झूठी शान के लिए स्वजन बेटियों की हत्या करने लगे हैं। मार्च से लेकर अब तक झाझा थाना क्षेत्र में घटित दो घटनाएं इस बात की ताकिद करती है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 05:27 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 05:27 PM (IST)
आनर किलिग से लाल हो रही झाझा की धरती
आनर किलिग से लाल हो रही झाझा की धरती

जमुई। जमुई जिले में भी अब आनर किलिग की घटनाएं होने लगी है। झूठी शान के लिए स्वजन बेटियों की हत्या करने लगे हैं। मार्च से लेकर अब तक झाझा थाना क्षेत्र में घटित दो घटनाएं इस बात की ताकिद करती है।

मार्च में झूठी शान के लिए पैरगाहा महतो टोला में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की तथा उसके प्रेमी की हत्या कर दी गई थी। घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए दोनों के शव को नागी डैम में फेंक दिया गया था। तकरीबन ढाई माह बाद पुलिस ने पूरे मामले का पर्दापाश करते हुए लड़की के पिता तूफानी यादव सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। लड़का और लड़की रिश्ते में चचेरे भाई-बहन थे और दोनों एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे। दोनों के परिवार के लोगों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। इस घटना के बीते अभी छह माह भी नहीं हुआ कि बनजामा गांव में आनर किलिग की दूसरी घटना ने सभी के रोंगटे खड़े कर दिए। बनाजामा गांव से सटे सहिया जंगल से पुलिस ने मंगलवार की सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पेड़ से लटके प्रेमी युगल का शव बरामद किया। घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए दोनों के शव को पेड़ से लटका दिया गया। इस घटना को भी पुलिस आनर किलिग बता रही है। मामले में पुलिस ने लड़की के पिता राजेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया है।

-----

पता नहीं था कि अपने ही हो जाएंगे खून के प्यासे

आनर किलिग की भेंट चढ़ी टिकू भागकर प्रेमी से शादी करना नहीं चाहती थी। वह इस कोशिश में थी कि परिवार के लोग उसकी पसंद को मान लें, लेकिन उसे यह पता नहीं था कि उसके अपने ही उसके खून के प्यासे हो जाएंगे। उसे विश्वास था कि परिवार के लोग उसके प्रेमी को स्वीकार लेंगे। घटनास्थल पर जुटी ग्रामीणों की भीड़ के बीच कुछ इसी तरह की चर्चाएं हो रही थी।

----

कोट

लड़की के पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही पूरे घटनाक्रम पर से पर्दा उठ जाएगा। दोषी पाए जाने पर किसी को बख्शा नहीं जाएगा।

राजकिशोर प्रसाद, एसडीपीओ, झाझा

chat bot
आपका साथी