द्वितीय चरण का सर्वे के लिए खतियान किया जा रहा अपडेट

जमुई। प्रथम चरण में खैरा लक्ष्मीपुर और बरहट प्रखंड में सर्वे का काम परवान चढ़ने के उपरांत अब सिकंदरा और जमुई प्रखंड के 148 राजस्व ग्राम में सर्वे कार्य को गति देने की कवायद शुरू हो गई है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 07:03 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 07:03 PM (IST)
द्वितीय चरण का सर्वे के लिए खतियान किया जा रहा अपडेट
द्वितीय चरण का सर्वे के लिए खतियान किया जा रहा अपडेट

जमुई। प्रथम चरण में खैरा लक्ष्मीपुर और बरहट प्रखंड में सर्वे का काम परवान चढ़ने के उपरांत अब सिकंदरा और जमुई प्रखंड के 148 राजस्व ग्राम में सर्वे कार्य को गति देने की कवायद शुरू हो गई है।

संक्रमण काल में प्रारंभ सर्वे कार्य भी संक्रमण की रफ्तार से प्रभावित होते रहा है लिहाजा खैरा लक्ष्मीपुर और बरहट अंचल में सर्वे कार्य को अंतिम मुकाम तो नहीं मिल सका लेकिन एक बार फिर उसकी गति तेज हुई है। इस बीच सिकंदरा एवं जमुई अंचल का खतियान अपडेट करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके साथ ही भू मापक अर्थात अमीन गांव में जाकर जमीन से संबंधित कागजात एकत्र करने में जुटे हैं। बंदोबस्त पदाधिकारी ओम प्रकाश महतो ने बताया कि अगस्त माह में दोनों अंचलों में तीन-तीन शिविर लगाए जाने के साथ-साथ राजस्व ग्राम में ग्राम सभा आयोजित किए जाने के कार्य को अंजाम दिया जाएगा। फिलहाल मुस्तकीम चिन्हित करने के साथ-साथ राजस्व ग्राम की सीमा को चिन्हित किया जा रहा है। इस बीच एरियल सर्वे एजेंसी द्वारा भी कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सिकंदरा अंचल में पंचायत सरकार भवन सिकंदरा, मथुरापुर एवं महादेव सिमरिया तथा जमुई अंचल में पंचायत सरकार भवन दौलतपुर, अड़सार तथा गरसंडा में शिविर स्थल निर्धारित किया गया है जहां सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी के साथ दो कानूनगो एवं प्रत्येक गांव के लिए अधिकृत अमीन की मौजूदगी में भूमि संबंधित कागजात एकत्र किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सिकंदरा अंचल के 68 तथा जमुई अंचल के ग्रामीण क्षेत्र के कुल 80 राजस्व ग्राम का सर्वे होना है। फिलहाल नगर परिषद क्षेत्र के अधीन 18 राजस्व ग्राम को सर्वे के दायरे से बाहर रखा गया है। इधर सदर अंचल के साथ-साथ सिकंदरा में सर्वे कार्य की गतिविधि बढ़ते ही अंचल कार्यालय एवं कर्मचारियों की चौखट पर जमीन संबंधित कागजात व अन्य विवरणी इकट्ठा करने के लिए भू स्वामियों की भीड़ जुटने लगी है। भीड़ तो खतियान के लिए रेकर्ड रूम में भी लग रही है।

chat bot
आपका साथी