शराब तस्करों के खिलाफ सख्ती बरतेगी पुलिस: डीआइजी

जमुई। मुंगेर प्रक्षेत्र के डीआजी शफीउल हक शुक्रवार को जमुई पहुंचे। नगर थाना में जवानों

By JagranEdited By: Publish:Fri, 19 Mar 2021 07:31 PM (IST) Updated:Fri, 19 Mar 2021 07:31 PM (IST)
शराब तस्करों के खिलाफ सख्ती बरतेगी पुलिस: डीआइजी
शराब तस्करों के खिलाफ सख्ती बरतेगी पुलिस: डीआइजी

जमुई। मुंगेर प्रक्षेत्र के डीआजी शफीउल हक शुक्रवार को जमुई पहुंचे। नगर थाना में जवानों ने ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते डीआइजी ने कहा कि होली त्योहार के दौरान शराबियों पर पुलिस विशेष नजर रखेगी। शराब की तस्करी करने वालों के खिलाफ लगातार पुलिस छापेमारी कर रही है। डीआइजी ने कोरोना से भी लोगों को सतर्क रहने की अपील की। कहा कि फ्रंट लाइन वारियर्स कोरोना के खिलाफ लगातार लड़ते आए हैं लेकिन बड़ी जवाबदेही आम लोगों को इससे सुरक्षित रखने की है। उन्होंने लोगों के मास्क लगाने के लिए भी प्रेरित किया। त्योहार के मौके पर भी इसका ध्यान रखा जाएगा। इसके बाद डीआइजी ने नगर थाना में कांडों की समीक्षा की तथा लंबित मामले के जल्द निष्पादन का निर्देश दिया। मौके पर पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार मंडल, एसडीपीओ डॉ राकेश कुमार, मुख्यालय डीएसपी लालबाबू यादव, नगर थानाध्यक्ष चंदन कुमार सहित कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

----

इनसेट

प्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तार

जमुई: नगर थाना पुलिस ने पदमावत गांव से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान चुहारी बिद के रूप में हुई है। नगर थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि चुहारी कांड संख्या 495/19 का प्राथमिकी अभियुक्त है। इस कांड में वह काफी दिनों से फरार चल रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

-------

फर्जी हस्ताक्षर कर जमीन हड़पने की कोशिश का आरोप संवाद सूत्र, झाझा(जमुई): शहर के पीपराडीह मुहल्ले में दो व्यक्ति द्वारा फर्जी हस्ताक्षर कर एक जमीन हड़पने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में भूमि के मलिक ने स्थानीय थाना में शिकायत की है। बताया जाता है कि सोनो के ढ़ोढरी गांव के संजय कुमार मंडल एवं कपिल मंडल की पत्नी ललिता देवी ने संयुक्त रूप से पीपराडीह में एक जमीन खरीदा था। हाल के दिनों में एक पक्ष संजय कुमार मंडल को पैसे की जरूरत पड़ गई। उसने जमीन को बेचने के लिए बरमसिया गांव के मुकेश यादव से बात की। जब मुकेश यादव जमीन पर चार दीवारी देने पहुंचा तो कपिल मंडल ने दीवार देने से मना कर दिया। साथ ही दो से तीन लाख रुपया संजय मंडल को देने की बात कही। इस मामले में ग्रामीणों का एक पंचायत भी हुई। जिसमें कपिल मंडल शामिल नहीं हुए। सोनो के रजनीकांत मिश्रा उर्फ ललन मिश्रा के माध्यम से एक कागज भेजवाया जिसमें संजय मंडल एवं कपिल मंडल का 34 लाख का एकरारनामा बना हुआ था। एकरारनामा में संजय मंडल ने जमीन के नाम पर 34 लाख रुपया कपिल मंडल से लिया है इस बाबत लिखा था। इस मामले में संजय मंडल ने कहा कि मेरा फर्जी हस्ताक्षर कर दोनों व्यक्ति ने षडयंत्र के तहत पैसा लिए जाने की बात कह रहा है। थानाध्यक्ष श्रीकांत कुमार ने संजय मंडल के आवेदन पर मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ करने की बात कही।

chat bot
आपका साथी