80 लाख में बिका जमुई टैक्सी स्टैंड

जमुई। झाझा स्टैंड के नाम से मशहूर जमुई टैक्सी स्टैंड की नीलामी शुक्रवार को 80 लाख में

By JagranEdited By: Publish:Fri, 19 Mar 2021 06:25 PM (IST) Updated:Fri, 19 Mar 2021 06:25 PM (IST)
80 लाख में बिका जमुई टैक्सी स्टैंड
80 लाख में बिका जमुई टैक्सी स्टैंड

जमुई। झाझा स्टैंड के नाम से मशहूर जमुई टैक्सी स्टैंड की नीलामी शुक्रवार को 80 लाख में हुई। बरहट प्रखंड अंतर्गत टेंगहरा निवासी सुनील सिंह ने आखिरी बोली लगाकर स्टैंड अपने नाम किया।

बंदोबस्ती के बाद दो पक्ष में हाथपाई शुरू हुई और लाठी-डंडा चले। इस दौरान कई लोगों को चोटें भी आई है जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। हालांकि वक्त रहते दोनों पक्ष की ओर से स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया वरना स्थिति और भी विस्फोटक हो सकती थी। मौके पर पुलिस भी पहुंची चुकी थी। इसके बाद दोनों पक्ष ने किनारा ले लिया।

बंदोबस्ती की राशि बीते साल की तुलना में दोगुनी तथा 2019-20 की तुलना में छह गुणा अधिक है। यहां बताना लाजिमी है कि 2020-21 में उक्त स्टैंड की नीलामी 40 लाख में हुई थी जबकि 2019-20 में महज 12 लाख बंदोबस्ती की आखिरी बोली लगी थी। बताया जाता है कि बंदोवस्ती चाहे जिसके नाम पर हो लेकिन यहां मूंछ की लड़ाई सिसोदिया और अन्नपूर्णा बस मालिक के बीच थी।

नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अजीत कुमार ने बताया कि जमुई टैक्सी स्टैंड की नीलामी के लिए न्यूनतम राशि 43.10 लाख निर्धारित की गई थी। वहां से बोली बंदोबस्तधारी सुनील कुमार सिंह एवं श्याम इंटरप्राइजेज के संजीव कुमार के बीच आरंभ हुआ और 29वीं बोली में 80 लाख में स्टैंड की बंदोबस्ती का निर्धारण हुआ। इस दौरान श्याम इंटरप्राइजेज की ओर से आखिरी बोली 79 लाख 50,000 लगाई गई थी। इसके अलावे भालोटिया तेल टंकी के समीप अवस्थित टेंपो स्टैंड की नीलामी 2,37,500 रुपये में हुई। इस स्टैंड पर दिनेश कुमार का कब्जा हुआ। इधर बोधवन तालाब टेंपू स्टैंड पर 13 लाख पांच हजार की बोली लगाकर चौहानडीह निवासी सुमित कुमार सिंह ने अपने नाम कर लिया। तीनों स्टैंड की नीलामी के पश्चात आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जा रही है। बंदोबस्तधारियों को निर्धारित राशि जमा करने का निर्देश दिया गया है।

chat bot
आपका साथी