कृषि कानून को लेकर कांग्रेस ने निकाली सत्याग्रह पदयात्रा

जमुई। केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि बिल को वापस करने की मांग को लेकर कांग्रेसी ेाकार्यक

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Feb 2021 07:27 PM (IST) Updated:Fri, 26 Feb 2021 07:27 PM (IST)
कृषि कानून को लेकर कांग्रेस ने निकाली सत्याग्रह पदयात्रा
कृषि कानून को लेकर कांग्रेस ने निकाली सत्याग्रह पदयात्रा

जमुई। केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि बिल को वापस करने की मांग को लेकर कांग्रेसी ेाकार्यकर्ताओं ने जिला कांग्रेस भवन से शुक्रवार को किसान सत्याग्रह पदयात्रा निकाला गया। पदयात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाए गए।सत्याग्रह पदयात्रा का नेतृत्व जिला अध्यक्ष हरेंद्र सिंह ने की। यह पदयात्रा नगर क्षेत्र के कचहरी चौक होते हुए झाझा बस स्टैंड के रास्ते वार्ड संख्या पांच सतगामा तक निकाली गई। किसान सत्याग्रह पदयात्रा में मुख्य अतिथि बिहार कांग्रेस के प्रभारी भक्त चरण दास उपस्थित हुए । जिला अध्यक्ष हरेंद्र कुमार सिंह द्वारा बुके देकर सम्मानित किया गया। कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों का शोषण कर रही है। पेट्रोल डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। सत्याग्रह पदयात्रा के मौके पर बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डॉक्टर मदन मोहन झा, बिहार प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सह विधान परिषद सदस्य डॉक्टर समीर कुमार सिंह, बिहार प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अनिल शर्मा , सीएलपी लीडर अजीत शर्मा , बिहार प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बिधायक छत्रपति यादव, पूर्व विधायक मनोज कुमार सिंह, जमुई के कार्यक्रम प्रभारी राजन यादव जनार्दन शर्मा , पूर्व विधायक और महिला कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमिता भुसन , प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष गुंजन पटेल, एनएसयूआई के अध्यक्ष कुमार सनी और प्रदेश के पूर्व विधायक टूना जी, महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष देवी कुमारी , जिला उपाध्यक्ष दिवाकर सिंह, महासचिव निवास सिंह ,दलित प्रकोष्ठ अध्यक्ष धर्मेंद्र पासवान ,अनिल सिंह, देवेंद्र सिंह ,सदानंद सिंह, पूर्व प्रदेश युवा अध्यक्ष आशीष कुमार , चकाई विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी शशिभूषण सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान व प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिए।

chat bot
आपका साथी