एक बीघा में लगी अफीम की फसल को सुरक्षाबलों ने किया नष्ट

जमुई। चकाई पुलिस और सुरक्षाबलों ने शुक्रवार को थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित बोंगी पंचायत के

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Feb 2021 07:09 PM (IST) Updated:Fri, 26 Feb 2021 07:09 PM (IST)
एक बीघा में लगी अफीम की फसल को सुरक्षाबलों ने किया नष्ट
एक बीघा में लगी अफीम की फसल को सुरक्षाबलों ने किया नष्ट

जमुई। चकाई पुलिस और सुरक्षाबलों ने शुक्रवार को थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित बोंगी पंचायत के टोला पहाड़ के जंगली इलाकों में नक्सलियों द्वारा बड़ी मात्रा में किए जा रही अफीम की खेती को नष्ट करने में सफलता प्राप्त की है। इस संबंध में एसपी प्रमोद कुमार मंडल ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि बोंगी पंचायत के टोला पहाड़ और चरकापत्थर थाना के कठावर एवं तीसरी थाना क्षेत्र के बॉर्डर एरिया में बड़े पैमाने पर अफीम की खेती की जा रही है। सूचना मिलने के बाद एसपी अभियान सुधांशु कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। जिसमें चकाई थाना अध्यक्ष राजीव तिवारी, चरकापत्थर एसएसबी कैंप के अधिकारी को शामिल किया गया। उसके बाद बटालियन के जवानों के सहयोग से शुक्रवार की सुबह उस इलाके में अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने लगभग दो घंटे तक अभियान चलाकर एक बीघे में फैले अफीम की फसल को नष्ट कर दिया। नष्ट किए गए फसल की अनुमानित कीमत पंद्रह लाख के करीब बताई जाती है। एसपी ने बताया कि अफीम की फसल की खेती कौन कर रहा था। इसकी गहन जांच-पड़ताल प्रारंभ कर दी गई है। इसके नक्सली कनेक्शन की भी जांच की जा रही है। इधर, संभावना जताई जा रही है कि इलाके में सक्रिय नक्सलियों की देखरेख में स्थानीय लोगों के सहयोग से अफीम की खेती की जा रही थी। सूत्रों की माने तो अपनी आर्थिक आमदनी बढ़ाने के लिए नक्सलियों द्वारा यहां पर खेती किया जा रहा था। पुलिस इस कामयाबी से काफी उत्साहित है। कुछ दिन पूर्व भी चकाई पुलिस ने सीआरपीएफ की मदद से बोगी पंचायत के खूंटी टांग इलाके में भारी मात्रा में अफीम फसल को नष्ट किया था।

chat bot
आपका साथी