हत्या के प्रयास मामले में नामजद की गिरफ्तारी की मांग

जमुई। सदर थाना क्षेत्र के अभयपुर गांव निवासी देवनंदन महतो ने अलग-अलग मामलों में नामजद अभियुक्तों क

By JagranEdited By: Publish:Fri, 04 Sep 2020 07:41 PM (IST) Updated:Fri, 04 Sep 2020 07:41 PM (IST)
हत्या के प्रयास मामले में नामजद की गिरफ्तारी की मांग
हत्या के प्रयास मामले में नामजद की गिरफ्तारी की मांग

जमुई। सदर थाना क्षेत्र के अभयपुर गांव निवासी देवनंदन महतो ने अलग-अलग मामलों में नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी की मांग अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को आवेदन देकर की है। उन्होंने कहा है कि हत्या के प्रयास के आरोपित की गिरफ्तारी करने की मांग पुलिस अधीक्षक से की गई थी। गिरफ्तारी तो हुई नहीं, उल्टे शिकायत करने की सूचना आरोपितों को मिल गई। इसी बात से बिफरे लोगों ने बुधवार की शाम उनके घर पर चढ़कर ताबड़तोड़ फायरिग की घटना को अंजाम दिया। इस हमला में उसके ही गांव के शिव शंकर यादव, रंजीत यादव, अजीत यादव एवं देवेंद्र यादव आदि शामिल थे। बताया जाता है कि उक्त सभी कांड संख्या 249 कांड संख्या 252 एवं कांड संख्या 368 के भी नामजद आरोपी है। इसके पहले आरोपितों ने उनके पुत्र विकास महतो के मुंह में गोली मारी थी जो महीनों जीवन और मौत के बीच जूझता रहा।

chat bot
आपका साथी