बच्चे के विवाद में दो भाइयों में मारपीट, दंपती घायल

जमुई। थाना क्षेत्र के सहिया गांव में बच्चों के विवाद में दो भाई के बीच मारपीट हो गई। जिसमें ए

By JagranEdited By: Publish:Fri, 28 Aug 2020 07:12 PM (IST) Updated:Fri, 28 Aug 2020 07:12 PM (IST)
बच्चे के विवाद में दो भाइयों में मारपीट, दंपती घायल
बच्चे के विवाद में दो भाइयों में मारपीट, दंपती घायल

जमुई। थाना क्षेत्र के सहिया गांव में बच्चों के विवाद में दो भाई के बीच मारपीट हो गई। जिसमें एक दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। इस मामले में पीड़ित ने स्थानीय थाना में एक मामला दर्ज कराया है।

गांव के राजेन्द्र यादव की पत्नी पार्वती देवी व उसके भाई वकील यादव की पत्नी सरिता देवी के बीच बच्चों के बीच हुए विवाद पर झगड़ा हो रहा था। इसी दौरान वकील यादव ने अपने हाथ में लिए फरसा से जान मारने के नियत से राजेन्द्र यादव के सिर पर वार कर दिया। इससे राजेन्द्र यादव गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। उन्हें बचाने दौड़े पत्नी एवं बेटे के साथ भी आरोपित ने मारपीट किया। मारपीट के दौरान वकील यादव को तीन अज्ञात लोग भी साथ दे रहे थे, जिनका मोटरसाइकिल घटनास्थल पर ही छूट गई है। घायल दंपती को ग्रामीणों की मदद से इलाज के लिए स्थानीय रेफरल अस्पताल लाया गया। थानाध्यक्ष सिद्धेश्वर पासवान ने घायल व्यक्ति के आवेदन पर मामला दर्ज कर लेने की बात बताई।

chat bot
आपका साथी