मुन्ना एवं अनीशा के सिर पर से उठा पिता का साया

जमुई। रवि यादव की हत्या के बाद थम्मन गांव में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं आस

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Nov 2019 06:46 PM (IST) Updated:Wed, 20 Nov 2019 06:13 AM (IST)
मुन्ना एवं अनीशा के सिर पर से उठा पिता का साया
मुन्ना एवं अनीशा के सिर पर से उठा पिता का साया

जमुई। रवि यादव की हत्या के बाद थम्मन गांव में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं आसपास ग्रामीण इलाकों में मातम छाया हुआ है। लोग मृतक के परिजन के घर पहुंचकर माता पिता को ढांढ़स दे रहे हैं।

मृतक की पत्नी इलाचा देवी चार माह की प्रसूता है। वह शारीरिक रूप से काफी कमजोर है। पति की हत्या की खबर मिलते ही वह अचेत हो गई। उसके लिए और चार माह के पुत्र मुन्ना कुमार से पिता की ममता छीन जाने के संस्मरण होते ही इलाचा देवी वह बेहोश हो जाती है। अब उस घर में कोई जीवकोपार्जन करने वाला व्यक्ति नहीं है। वहीं माता पिता का रो रोकर बुरा हाल है।

chat bot
आपका साथी