रामविलास पासवान एवं सुशील मोदी दो फरवरी को आएंगे जमुई

जमुई। शहर के निजी भवन सभागार में मंगलवार को राजग गठबंधन के कार्यकर्ताओं की बैठक आयो

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jan 2019 08:20 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jan 2019 08:20 PM (IST)
रामविलास पासवान एवं सुशील मोदी दो फरवरी को आएंगे जमुई
रामविलास पासवान एवं सुशील मोदी दो फरवरी को आएंगे जमुई

जमुई। शहर के निजी भवन सभागार में मंगलवार को राजग गठबंधन के कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई। भाजपा जिलाध्यक्ष भास्कर ¨सह की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में आगामी 2 फरवरी को केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान एवं उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी के जमुई आगमन की तैयारी पर चर्चा हुई। भास्कर ¨सह ने बताया कि नेता द्वय द्वारा जमुई में भारतीय खाद्य निगम के क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन के उपरांत एक जनसभा को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की सफलता को लेकर तैयारी समिति का गठन किया जाएगा। यह समिति गांव-गांव घूमकर लोगों को कार्यक्रम में आने के लिए आमंत्रित करेगी। इस अवसर पर लोजपा जिलाध्यक्ष सुभाष पासवान, जदयू नेता पंकज ¨सह, ब्रह्मादेव रावत, मो.मोतीउल्लाह, कार्तिक वर्मा, बृजनंदन ¨सह, गोपाल कृष्ण, प्रियरंजन ¨सहा, रविशंकर पासवान, राष्ट्रदीप ¨सह, निर्मल कुमार ¨सह, ब्रजेश ¨सह, निर्भय ¨सह, चंदन ¨सह राहुल भवेश सहित दर्जनों राजग कार्यकर्ता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी