अमृत महोत्सव पर आजादी दौड़ में तिरंगा के साथ शामिल हुए युवा

शहर के श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम में शनिवार को नेहरू युवा केंद्र द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में आजादी दौड़ का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 11 Sep 2021 10:10 PM (IST) Updated:Sat, 11 Sep 2021 10:10 PM (IST)
अमृत महोत्सव पर आजादी दौड़ में तिरंगा के साथ शामिल हुए युवा
अमृत महोत्सव पर आजादी दौड़ में तिरंगा के साथ शामिल हुए युवा

जमुई। शहर के श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम में शनिवार को नेहरू युवा केंद्र द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में आजादी दौड़ का आयोजन किया गया। इस दौड़ में एनवाईके,एनसीसी, एनएसएस एवं युवा क्लब के 75 से अधिक युवाओं, युवतियों ने तिरंगा के साथ भाग लिया। आजादी दौड़ को अंचलाधिकारी सुजीत कुमार, खेल पदाधिकारी परिमल एवं जिला युवा अधिकारी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इससे पूर्व उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा युवाओं को शपथ दिलाया गया। साथ ही राष्ट्रगान के साथ विभिन्न कार्यक्रमों की शुरुआत की गई। उसके बाद 400 मीटर के दौड़ का भी आयोजन किया गया, जिसमें नीतीश कुमार प्रथम, सौरभ कुमार द्वितीय एवं अमित कुमार को तृतीय स्थान प्राप्त करने पर पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर जिला युवा अधिकारी ईशा गुप्ता ने बताया कि नेहरू युवा केंद्र द्वारा जिला स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिसकी शुरुआत श्री कृष्ण सिंह स्टेडियम से की गई है जो जिले भर में गांधी जयंती तक चलेगी। इसमें 75 युवाओं की टोली 75 गांव में लोगों को फिट रहने के लिए जागरुक करेगी। उन्होंने युवाओं से भी स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होने की अपील की है। जमुई अंचलाधिकारी व खेल पदाधिकारी द्वारा भी लोगों को कार्यक्रम की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही उन्होंने फिट रहने के लिए लोगों से अपील की। इस कार्यक्रम में लेखा एवं कार्यक्रम पर्यवेक्षक वाहिद हुसैन, पूर्व राष्ट्रीय युवा कोर रोहित कुमार, एनसीसी के को-आर्डिनेटर राष्ट्रीय स्वयंसेवक के रूप में झाझा से सूरज कुमार व शुभम कुमार, बरहट से रेणु कुमारी व श्यामदेव, अलीगंज से निगार अंजुम, चकाई से विकास कुमार पांडे व रिशु कुमार, लक्ष्मीपुर से अमित कुमार व पायल कुमारी, जमुई सदर से अभिषेक कुमार व सुरेंद्र कुमार पांडेय, रिशु कुमारी, निवास वर्मा, एवं खैरा से राकेश गुप्ता उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी