29 वर्षों में जमुई का तेज गति से हुआ विकास : डीएम

जमुई। 29वां जिला स्थापना दिवस शुक्रवार को श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम मैदान में समारोहपूर्वक मनाया गया। मुख्य समारोह का उद्घाटन जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार पूर्व विधायक अजय प्रताप पूर्व विधायक सुमित कुमार सिंह एसडीओ लखींद्र पासवान डीएसपी लाल बाबू यादव पूर्व जदयू अध्यक्ष शिवशंकर चौधरी एवं महासचिव पंकज सिंह ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Feb 2020 06:52 PM (IST) Updated:Sat, 22 Feb 2020 06:10 AM (IST)
29 वर्षों में जमुई का तेज गति से हुआ विकास : डीएम
29 वर्षों में जमुई का तेज गति से हुआ विकास : डीएम

जमुई। 29वां जिला स्थापना दिवस शुक्रवार को श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम मैदान में समारोहपूर्वक मनाया गया। मुख्य समारोह का उद्घाटन जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार, पूर्व विधायक अजय प्रताप, पूर्व विधायक सुमित कुमार सिंह, एसडीओ लखींद्र पासवान, डीएसपी लाल बाबू यादव, पूर्व जदयू अध्यक्ष शिवशंकर चौधरी एवं महासचिव पंकज सिंह ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया।

समारोह को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने 29 वर्ष पहले की याद दिलाते हुए कहा कि जिला का दर्जा प्राप्त होने के उपरांत इस अवधि में जमुई का तीव्र गति से विकास हुआ है। इसे देखने के लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं है बल्कि घर घर पहुंचाए जा रहे नल का जल तथा जगमग गांव इसके प्रमाण हैं। गलियों का पक्कीकरण और गांव तक बिछी सड़क के जाल जीवन को आसान बनाया है। उन्होंने कहा कि सरकार की उपलब्धियां गिनाने में काफी वक्त जाया होगा। इसलिए संक्षेप में सात निश्चय और जल जीवन हरियाली अभियान की सफलता के लिए लोगों को आगे आने की अपील करते हुए कहा कि विकसित जमुई के लिए लोगों का अपेक्षित सहयोग आवश्यक है।

chat bot
आपका साथी