विद्यालय में चोरी

जमुई। हरणी पंचायत के उत्क्रमित उच विद्यालय खलारी में गुरुवार की देर रात अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Feb 2020 06:33 PM (IST) Updated:Sat, 22 Feb 2020 06:10 AM (IST)
विद्यालय में चोरी
विद्यालय में चोरी

जमुई। हरणी पंचायत के उत्क्रमित उच्च विद्यालय खलारी में गुरुवार की देर रात अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने मेन गेट का ताला तोड़ विद्यालय में रखे सामान की चोरी कर ली। प्रभारी प्रधानाध्यापक रमेश कुमार ने थाने में मामला दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों ने देखा कि स्कूल का मेन गेट का ताला टूटा हुआ है। ग्रामीणों की सूचना पर विद्यालय पहुंचा तो देखा कि टीवी, इनवर्टर, बैटरी, होम थियेटर गायब है। थानाध्यक्ष सीपी यादव ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

chat bot
आपका साथी