मवि घुटवे को हाईस्कूल का दर्जा देने के लिए प्रदर्शन

जमुई। चकाई प्रखंड के घुटवे गांव के ग्रामीण उत्क्रमित मध्य विद्यालय को उच माध्यमिक विद्यालय का दर्जा देने को लेकर गोलबंद होने लगे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Feb 2020 06:24 PM (IST) Updated:Sat, 22 Feb 2020 06:10 AM (IST)
मवि घुटवे को हाईस्कूल का दर्जा देने के लिए प्रदर्शन
मवि घुटवे को हाईस्कूल का दर्जा देने के लिए प्रदर्शन

जमुई। चकाई प्रखंड के घुटवे गांव के ग्रामीण उत्क्रमित मध्य विद्यालय को उच्च माध्यमिक विद्यालय का दर्जा देने को लेकर गोलबंद होने लगे हैं। ग्रामीणों के आंदोलन का नेतृत्व कर रहे समाजसेवी मंटू ठाकुर के नेतृत्व में ग्रामीणों ने विद्यालय पहुंच प्रदर्शन किया और सरकार से शीघ्र मध्य विद्यालय को उच्च विद्यालय का दर्जा दिए जाने की मांग की।

प्रदर्शन कर रहे ग्रामीण चंदन राणा, उमेश यादव, पलटन यादव, संतोष यादव, नंदू यादव, रंजीत यादव, विजय सिंह, उमेश शर्मा, बंटी देवी, मजू देवी समेत दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि आसपास के इलाके में हाईस्कूल नहीं रहने से छात्र-छात्राओं को हाईस्कूल की शिक्षा के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। ग्रामीणों ने स्थानीय विधायक एवं सांसद की अनुशंसा का पत्र बिहार के शिक्षा मंत्री सहित वरीय अधिकारियों को कई बार दिया। आज तक इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने बताया कि घुटवे मध्य विद्यालय उच्च विद्यालय का दर्जा हासिल करने की पूरी अहर्ता रखता है, इसके बावजूद दर्जा नहीं दिया जा रहा है। स्थानीय सांसद चिराग पासवान और क्षेत्रीय विधायक सावित्री देवी ने भी घुटवे को उच्च विद्यालय का दर्जा दिए जाने को लेकर विभाग के वरीय अधिकारियों को पत्र लिखा था। ग्रामीणों ने बताया कि घुटवे विद्यालय को उच्च विद्यालय का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर व्यापक पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा और जब तक मांगें पूरी नहीं की जाएगी तबतक आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शन में सागर शर्मा, बागो यादव, देवी रजक, बली यादव, इन्द्रदेव यादव, निर्मल यादव, जयराम ठाकुर सहित अन्य शामिल थे।

chat bot
आपका साथी